श्री मुनिसुव्रत स्वामी जिनालय की ‌‘प्रतिष्ठा‌’ संपन्न

सैलिसबरी पार्क में श्रुतरत्न गणिवर श्री वैराग्यरतिविजयजी म. सा. के चार ग्रंथों का संघार्पण

    14-May-2026
Total Views |
 
ngv
सैलिसबरी पार्क, 13 मई (आ. प्र.)

सैलिसबरी पार्क स्थित श्री मुनिसुव्रत स्वामी जिनालय की प्रतिष्ठा आज श्रुतरत्न पूज्य गणिवर श्री वैराग्यरतिविजयजी म.सा. की निश्रा में भक्तिभाव एवं धार्मिक उत्साह के साथ संपन्न हुई. इस अवसर पर पू. गणिवर ने अपने व्याख्यान में प्रतिष्ठा महोत्सव की आध्यात्मिक महत्ता बताते हुए संघ के कर्तव्यों एवं धार्मिक उत्तरदायित्वों पर प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्रदान किया. कार्यक्रम के दौरान पूज्य गणिवर द्वारा लिखित एवं संपादित चार पुस्तकों का संघार्पण उपस्थित मान्यवरों के हाथों से किया गया. इनमें लोकप्रकाश परिचय अने प्रस्तावना‌’, ‌‘पंजाब वेिशविद्यालय हस्तलिखित सूचिपत्र‌’, ‌‘सुखी जीवन के 100 सूत्र‌’ तथा ‌‘श्रुतरत्न मेगजीन‌’ का समावेश रहा. ‌‘लोकप्रकाश परिचय अने प्रस्तावना‌’ में उपाध्याय श्री विनयविजयजी द्वारा लोक विषय पर रचित ग्रंथ का परिचय प्रस्तुत किया गया है. ‌‘पंजाब वेिशविद्यालय हस्तलिखित सूचीपत्र‌’ में लाहौर स्थित पंजाब वेिशविद्यालय में संगृहीत जैन हस्तप्रतियों का कैटलॉग संकलित है. वहीं ‌‘सुखी जीवन के 100 सूत्र‌’ पूज्य गणिवर द्वारा ‌‘आज का आनंद‌’ में लिखे गए लेखों का संग्रह है. ‌‘श्रुतरत्न मेगजीन‌’ में संस्थान की गतिविधियों एवं संशोधनपरक लेखों का समावेश किया गया है. कार्यक्रम में श्रुतरत्न परिवार, डिवाइन जैन संघ, हाइड पार्क परिवार, फातिमानगर जैन संघ एवं महावीर प्रतिष्ठान के ट्रस्टीगण सहित अचलजी जैन, विजयकांत कोठारी आदि मान्यवरों की उपस्थिति रही.