पुणे, 13 मई (आ. प्र.)
गत माह जैन समाज ने अपने दो अनमोल रत्नों को खो दिया है. आचार्य प. पू. चंदनाजी म. सा. एवं वाणीभूषण प. पू. श्री प्रीतिसुधाजी म. सा. के देवलोकगमन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है. उनकी पुण्य स्मृति में श्रद्धांजलि अर्पित करने एवं उनके गुणानुवाद हेतु श्री ेशेतांबर स्थानकवासी जैन सकल संघ, पुणे जिला द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है. श्री आदिनाथ स्थानकवासी जैन भवन ट्रस्ट, पुणे में यह श्रद्धांजलि सभा रविवार (17 मई) को सुबह 9.30 बजे संतों के सान्निध्य में संपन्न होगी, जिसमें समाज के अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहेंगे. इस अवसर पर साध्वी श्री उपाध्याय यशाजी म. सा., साध्वी श्री शिलापीजी म. सा., साध्वी श्री संगमित्राजी म. सा., प. पू. डॉ. श्री प्रतिभाश्रीजी म. सा., प. पू. मधुस्मिताजी म. सा., प. पू. मंगलप्रभाजी म. सा., प. पू. जयस्मिताजी म. सा. एवं प. पू. श्री हिमानीजी म. सा. की विशेष उपस्थिति रहेगी. श्रद्धांजलि सभा के पश्चात आदिनाथ संघ की ओर से गौतम प्रसादी का लाभ भी श्रद्धालुओं को प्रदान किया जाएगा. इस आयोजन के लिए श्री ेशेतांबर स्थानकवासी जैन सकल संघ, पुणे जिला के संस्थापक अध्यक्ष विजयकांत कोठारी, पूर्व अध्यक्ष पोपटलाल ओस्तवाल, अध्यक्ष विलास राठोड, कार्याध्यक्ष अनिल नहार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बालासाहेब धोका, अशोककुमार पगारिया, गिरीश पारख, सतीश सुराणा, महामंत्री सागर सांकला, खजिनदार प्रमोद लुंकड, नितीन बेदमुथा तथा श्री आदिनाथ स्थानकवासी जैन भवन ट्रस्ट, पुणे के अध्यक्ष नीलेश सुंदेचा, कार्याध्यक्ष विजय नवलाखा, उपाध्यक्ष सुभाष मुथा, सचिन टाटीया एवं महामंत्री संजय सांकला ने समाजजनों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित रहने की अपील की है.