पुणे, 14 मई (आ.प्र.)
धर्मवीर छत्रपति संभाजी महाराज की 369वीं जयंती के अवसर पर 14 मई, गुरुवार को डेक्कन जिमखाना स्थित धर्मवीर छत्रपति संभाजी महाराज स्मारक का भूमिपूजन समारोह आयोजित किया गया. इस स्मारक का सौदर्यीकरण किया जाएगा. केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल के शुभ हाथों से इसका शिलान्यास किया गया. इस अवसर पर, पुणे के धर्मवीर संभाजी प्रतिष्ठान द्वारा गुरुवार की सुबह शंभू महाराज का जन्मोत्सव समारोह मनाया गया. प्रतिष्ठान द्वारा ऐतिहासिक शोधकर्ताओं समेत पुणे में प्रतिदिन पूजा-अर्चना करने वाले और संगठनों को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर महापौर मंजूषा नागपुरे उपस्थित थीं. उन्होंने कहा, पुणे मनपा अगले एक वर्ष के भीतर इस स्मारक के नवीनीकरण कार्य को पूरा करने का प्रयास करेगा. फाउंडेशन के संस्थापक और पूर्व उपमहापौर सुरेश नासिककर ने कहा, इस स्मारक के माध्यम से हम संभाजी महाराज के कार्यों, जीवनी और विचारों को आगे बढ़ाना चाहते हैं.
इनकी रही विशेष उपस्थिति
समारोह में उपमहापौर परशुराम वाडेकर, विधायक सिद्धार्थ शिरोले, हेमंत रासने, स्थायी समिति अध्यक्ष श्रीनाथ भिमाले, धर्मवीर संभाजी प्रतिष्ठान के अध्यक्ष, नगरसेवक राघवेंद्र मानकर, अपूर्व खाड़े, अमृता म्हेत्रे, सुनील पांडे, निवेदिता एकबोटे, अल्पना वर्पे, पृथ्वीराज सुतार, विशाल धनावड़े, धीरज घाटे, मंजूश्री खर्डेकर, मिताली सावलेकर, नारायण गलांडे, तेजश्री पवले, मनपा आयुक्त नवल किशोर राम आदि विशेष रूप से उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन फाउंडेशन के उपाध्यक्ष रमेश परदेशी ने किया.