पत्रकार सुनील सिंह को ‌‘टीवीजेए एक्सीलेंस अवॉर्ड‌’

    15-May-2026
Total Views |

bgdb
मुंबई, 14 मई (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

कठिन भौगोलिक परिस्थितियों, दुर्गम घाटियों और बुनियादी ढांचे के विकास की प्रेरक कहानियों को अपनी लेखनी व कैमरे के जरिए देश के सामने लाने वाले वरिष्ठ टीवी पत्रकार सुनील सिंह को सम्मानित किया गया है. श्रेष्ठ भारत डिजिटल चैनल के स्पेशल प्रोजेक्ट इंचार्ज सुनील सिंह को इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र की विशिष्ट रिपोर्टिंग के लिए टीवी जर्नलिस्ट एसोसिएशन (टीवीजेए ) के प्रतिष्ठित एक्सीलेंस अवॉर्ड से नवाजा गया. भारत के पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल मनोज नरवणे ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया. दादर स्थित रवींद्र नाट्य मंदिर में आयोजित इस भव्य समारोह में महाराष्ट्र सरकार के मंत्री आशीष शेलार, प्रताप सरनाईक, आशीष जायसवाल और विधायक प्रसाद लाड सहित अनेक गणमान्य हस्तियां मौजूद रह्‌ीं‍. सुनील सिंह ने मिजोरम जैसे दुर्गम पर्वतीय राज्य में पहली बार रेल पहुंचाने वाली ऐतिहासिक परियोजना की साहसिक ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए अपनी एक विशेष पहचान बनाई है.सुनील सिंह की रिपोर्टिंग केवल बुनियादी ढांचे तक सीमित नहीं रही है; इससे पहले नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली में आ रहे सामाजिक बदलाव, औद्योगिक विकास और नक्सलवाद के सिमटते प्रभाव पर उनकी रिपोर्ट्स को काफी सराहा गया था. हाल ही में सह्याद्रि पर्वतमाला की टाइगर वैली के नीचे निर्माणाधीन विशाल सुरंगों और देश के सबसे ऊंचे केबल-आधारित पुल पर उनकी विशेष रिपोर्टिंग ने एक बार फिर पत्रकारिता जगत का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है. उनकी इस उपलब्धि पर मीडिया जगत के वरिष्ठ पत्रकारों ने हर्ष व्यक्त किया है.