पुष्पा कटारिया ‌‘भारत की बेटी अवॉर्ड 2026‌’ से सम्मानित

    15-May-2026
Total Views |
 

bhgtfbd
पुणे, 14 मई (आ.प्र.)

 मीडिया वर्ल्ड द्वारा आयोजित ‌‘भारत की बेटी अवॉर्ड 2026‌’ का भव्य समारोह पुणे के पंडित जवाहरलाल नेहरू सांस्कृतिक भवन, घोले रोड में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. इस कार्यक्रम में पुणे की सामाजिक व उद्योग क्षेत्र से जुड़ी पुष्पा कटारिया को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. नीलम गोऱ्हे (उपसभापति, महाराष्ट्र विधान परिषद) ने की. प्रमुख अतिथियों में अंकिता पाटिल ठाकरे सहित सामाजिक और सार्वजनिक जीवन से जुड़े अनेक मान्यवर उपस्थित रहे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. नीलम गोऱ्हे ने कहा कि, आज महिलाएं शासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, समाजसेवा और सार्वजनिक जीवन के हर क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रही हैं. ऐसी उपलब्धियों का सम्मान समाज में सकारात्मक प्रेरणा उत्पन्न करता है और महिलाओं की भागीदारी एवं नेतृत्व को और अधिक प्रोत्साहित करता है. महाराष्ट्र सहित देश भर से आई महिलाओं को सामाजिक सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्यमिता, जन नेतृत्व और सामुदायिक विकास जैसे क्षेत्रों में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया. इस पहल का आयोजन मीडिया वर्ल्ड के संस्थापक सुमित अंबेकर के नेतृत्व में किया गया. कार्यक्रम को प्रमोद गोले तथा व्यवसायिक मार्गदर्शक एस.एस. सावंत का सहयोग प्राप्त हुआ.