पुणे विभागीय आयुक्त पद पर शीतल तेली-उगले की नियुक्ति

विभागीय आयुक्त डॉ. चंद्रकांत पुलकुंडवार का ग्राम विकास सचिव पद पर तबादला; क्रीड़ा आयुक्त पद पर दीपक सिंगला की नियुक्ति

    15-May-2026
Total Views |
 
bfb
पुणे, 14 मई (आ.प्र.)

पुणे के विभागीय आयुक्त डॉ. चंद्रकांत पुलकुंड़वार की मुंबई स्थित मंत्रालय में ग्राम विकास व पंचायत राज विभाग के सचिव पद पर नियुक्ति की गई है. उनके स्थान पर पुणे के क्रीड़ा व युवक सेवा विभाग की आयुक्त शीतल तेली-उगले को पदभार सौंपा गया है. रिक्त हुए क्रीड़ा आयुक्त पद पर दीपक सिंगला की नियुक्ति की गई है. राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने गुरुवार (14 मई) को इन तबादलों के आदेश जारी किए हैं. डॉ. चंद्रकांत पुलकुंड़वार वर्ष 2008 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और उन्होंने इससे पहले महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास महामंडल के सह-व्यवस्थापकीय संचालक पद पर रहते हुए हिंदूहृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे समृद्धि महामार्ग के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संभाला था. उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के निजी सचिव, नासिक के मनपा आयुक्त, बुलढ़ाणा के जिलाधिकारी तथा साखर आयुक्त के रूप में भी कार्य किया है. वे वर्ष 2009 बैच की सनदी अधिकारी हैं. वर्तमान में वे पुणे में ही क्रीड़ा व युवक सेवा विभाग की आयुक्त के रूप में कार्यरत थीं. इससे पहले उन्होंने सोलापुर मनपा की आयुक्त, नागपुर मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी की आयुक्त, पुणे मनपा में अतिरिक्त आयुक्त तथा रायगढ़ की जिलाधिकारी के रूप में कार्य किया है. वर्ष 2012 बैच के अधिकारी दीपक सिंगला की पुणे के क्रीड़ा व युवक सेवा विभाग के आयुक्त पद पर नियुक्ति की गई है.