प्रधानमंत्री की अपील को जीतो एपेक्स ने दिया समर्थन

14 जुलाई से मलेशिया में होने वाला ‌‘पैट्रन मेंबर्स कॉन्क्लेव‌’ रद्द कर बचत को दी प्राथमिकता

    16-May-2026
Total Views |
 
bdfb
शिवाजीनगर, 15 मई (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

अमेरिका-ईरान युद्ध की पृष्ठभूमि में भारत की अर्थव्यवस्था पर होने वाले असर को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में देशवासियों से एक अपील की थी इसमें ईंधन की बचत के साथ-साथ विदेशी यात्राओं से बचकर विदेशी मुद्रा की बचत करने की बात कही गयी थी. राष्ट्र को सर्वोपरि मानते हुए प्रधानमंत्री के इस अपील को दिल से प्रतिसाद देते हुए जीतो एपेक्स ने मलेशिया में आयोजित होने वाले पैट्रन मेंबर्स कॉन्क्लेव को रद्द करने का निर्णय लिया है. यह जानकारी जीतो एपेक्स के चेयरमैन पृथ्वीराज कोठारी और राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय भंडारी ने दी. जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) जैन समुदाय के उद्यमियों, व्यापारियों और प्रोफेशनल्स का एक सामाजिक संगठन है. पूरे भारत के साथसाथ विदेशों में भी जीतो के चैप्टर्स हैं. जीतो एपेक्स इस संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी है. उनकी ओर से आगामी 14, 15 और 16 जुलाई को मलेशिया में पैट्रन सदस्यों का कॉन्क्लेव आयोजित किया गया था. गौरतलब है की कुछ दिनों पहले ही प्रधानमंत्री मोदी ने देश के नागरिकों से आह्वान किया गया था कि वे अमेरिका- ईरान के युद्ध के कारण पैदा हुई परिस्थितियों का सामना करने नागरिकों से ईंधन की बचत करने के साथ-साथ विदेशी दौरों से बचने की अपील की थी.  
 
राष्ट्र को सर्वोपरि मानकर लिया गया फैसला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिकों से ईंधन की बचत करने के साथ ही विदेशी यात्राएं टालने का आह्वान किया था. इस आह्वान को प्रतिसाद देते हुए, राष्ट्र को सर्वोपरि मानकर और देशहित को प्राथमिकता देते हुए जीतो एपेक्स ने मलेशिया दौरा रद्द करने का फैसला किया है. दौरे के लिए 1200 लोगों के टिकटों के साथ वहां के होटलों की बुकिंग भी हो गई थी. जीतो एपेक्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय भंडारी ने जानकारी दी.  
 
  विजय भंडारी
राष्ट्रीय अध्यक्ष, जीतो एपेक्स