मुंबई, 15 मई (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) करौली (राज) ब्राह्मण समाज, बोरीवली के तत्वावधान में अशोकवन, दहिसर (पूर्व) स्थित बजरंगदास बापा मंदिर में आयोजित एक साप्ताहिक संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य समापन हुआ्. 8 मई से शुरू हुई इस कथा में सुप्रसिद्ध कथावाचक आचार्य राजकुमार जी उपाध्याय (करौली वाले) ने अपनी मधुर वाणी से भगवान की विभिन्न लीलाओं का वर्णन किया. इस धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन हजारों की संख्या में भक्तों ने उपस्थित होकर कथा का रसास्वादन किया. समारोह के दौरान कथा प्रवक्ता आचार्य राजकुमार जी ने आयोजन के मुख्य प्रणेता व पूर्व मनपा उपायुक्त आर. आर. मिश्रा का आत्मीय स्वागत किया. इस भव्य आयोजन का प्रायोजन मुंबई मनपा के सहायक अभियंता और समाज के सचिव कैलाश अग्रवाल द्वारा किया गया. पूरे सप्ताह चलने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान में भक्ति और आध्यात्मिकता का अनूठा संगम देखने को मिला, जहाँ संगीतमय भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए्. कथा के अंतिम दिन श्रद्धालुओं की भीड़ एक विशाल हुजूम में तब्दील हो गई. समापन के इस विशेष अवसर पर आर्किटेक्ट अरुण कुमार दूबे ने समस्त करौली (राज) ब्राह्मण समाज, मुंबई की ओर से उपस्थित सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं और भक्तों का आभार व्यक्त किया. महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ इस आध्यात्मिक महोत्सव का सफलतापूर्वक समापन हुआ.