पीएन गाडगिल ज्वेलर्स को 409 करोड़ रुपये लाभ

    16-May-2026
Total Views |

ngn 
सौरभ गाडगिल
एमडी, पीएन गाडगिल ज्वेलस
पुणे, 15 मई (आ.प्र.)

 पीएन गाडगिल ज्वेलर्स ने अपने वित्त वर्ष 2026 के नतीजे पेश कर दिए हैं, और ये नतीजे बेहद शानदार रहे हैं. कंपनी का रेवेन्यू 39.6% बढ़कर 10,739 करोड़ पर पहुंच गया, जबकि प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (झअ ढ) में 87.8% की जबरदस्त उछाल आई और यह 409 करोड़ रहा. कंपनी ने फाइनेंशियल ईयर 2026 में अपना अब तक का सबसे बड़ा रेवेन्यू और प्रॉफिट दर्ज किया है. ऑपरेशन से होने वाली आय पिछले साल के मुकाबले 39.6% बढ़कर 10,739.1 करोड़ हो गई, जिसने 10,000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. वहीं, P AT में 87.8% का इजाफा देखा गया और यह 409.8 करोड़ तक पहुंच गया. इसके अलावा, एबिटा (EBITD ) भी 89.6% बढ़कर 704.02 करोड़ रहा. यह रिकॉर्ड फाइनेंशियल ईयर ग्रोथ स्ट्रैटेजी की सफलता को दिखाता है. कंज्यूमर की मजबूत मांग और इफेक्टिव मार्केट पेनेट्रेशन इस शानदार परफॉरमेंस के मुख्य ड्राइवर रहे. 10,000 करोड़ रेवेन्यू का माइलस्टोन पार करना कंपनी के बढ़ते स्केल और मार्केट प्रेजेंस को दर्शाता है. ये नतीजे ग्राहकों के बीच ब्रांडेड ज्वैलरी की बढ़ती मांग और कंपनी की रिटेल, फ्रेंचाइजी और ई-कॉमर्स चैनलों के माध्यम से ग्राहकों तक पहुंचने की क्षमता को भी रेखांकित करते हैं. कंपनी ने अपने फिजिकल स्टोर काउंट को बढ़ाने पर फोकस किया है, साथ ही अपनी ऑनलाइन उपस्थिति और डिजिटल सेल्स चैनलों को भी मजबूत किया है. इस ग्रोथ स्ट्रैटेजी में नए बाजारों में रणनीतिक प्रवेश शामिल है, जिसका लक्ष्य बढ़ते भारतीय ज्वैलरी मार्केट में बड़ा हिस्सा हासिल करना है. प्रोडक्ट डाइवर्सिफिकेशन और कैटेगरीस्पेि सफिक ग्रोथ पर ध्यान देना इन रिकॉर्ड नतीजों की नींव रहा है. कम्पनी अब 78 स्टोर्स का एक बड़ा नेटवर्क चला रही है. कंपनी ने मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे प्रमुख नए बाजारों में सफलतापूर्वक विस्तार किया है. कंपनी ने अपने मुख्य बिजनेस सेगमेंट्स में मजबूत ग्रोथ दर्ज की है: रिटेल में 50.5% की ईयर-ऑनइ र्यर बढ़ोतरी, फ्रेंचाइजी में 83.0% का इजाफा और ई-कॉमर्स में 105.2% की भारी उछाल देखी गई. प्रोडक्ट-वाइज बात करें तो गोल्ड की बिक्री वैल्यू के हिसाब से 120% बढ़ी, सिल्वर की 246%, और डायमंड्स की 84% बढ़ी है.  
 
आर्थिक बदलाव का असर
कंपनी ने कुछ संभावित जोखिमों का भी उल्लेख किया है जो इसके ऑपरेशंस और फाइनेंशियल परफॉरमेंस को प्रभावित कर सकते हैं. इनमें ज्वैलरी इंडस्ट्री में वैेिशक या घरेलू स्तर पर संभावित मंदी. भारत या प्रमुख अंतरराष्ट्रीय बाजारों में राजनीतिक और आर्थिक माहौल में महत्वपूर्ण बदलाव टैक्स कानूनों, एक्सचेंज रेट्स, इंटरेस्ट रेट्स और निवेश आय में उतार-चढ़ाव. लिटिगेशन (कानूनी मामले) और लेबर रिलेशंस (श्रमिक संबंध) से उत्पन्न होने वाली चुनौतियां और बिजनेस ऑपरेशंस और मार्केट डायनामिक्स पर टेक्नोलॉजिकल बदलावों का प्रभाव शामिल हैं.