पुणे, 15 मई (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
डाक विभाग के पुणे शहर पूर्व विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट कामकाज करनेवाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में पुणे विभाग की पोस्ट मास्टर जनरल प्रीति अग्रवाल उपस्थित थीं. पुणे शहर पूर्व विभाग के सीनियर सुपरिंटेंडेंट समीर महाजन ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी. कार्यक्रम में डाक विभाग में विभिन्न विभागों ंमें उत्कृष्ट कामकाज करनेवाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रमाणपत्र, सम्मानचिन्ह, पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया.