संजय दराडे पुणे के नए सह पुलिस आयुक्त बने

खरात प्रकरण में एसआईटी प्रमुख तेजस्वी सातपुते अपर पुलिस आयुक्त नियुक्त

    16-May-2026
Total Views |
 
bndgn
पुणे, 15 मई (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

 गृह विभाग ने राज्य के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं. इसमें पुणे शहर के सह पुलिस आयुक्त रंजनकुमार शर्मा का तबादला कोल्हापुर परिक्षेत्र के विशेष पुलिस महानिरीक्षक पद पर किया गया है. उनकी जगह कोकण परिक्षेत्र के विशेष पुलिस महानिरीक्षक संजय दराडे को नियुक्त किया गया है. कोल्हापुर परिक्षेत्र के विशेष पुलिस महानिरीक्षक सुनील फुलारी को अपराध अन्वेषण विभाग में विशेष पुलिस महानिरीक्षक पद पर नियुक्त किया गया है. राज्य रिजर्व पुलिस दल समूह क्रमांक 1 की समादेशक तथा अशोक खरात विशेष जांच दल की प्रमुख तेजस्वी सातपुते को पदोन्नति देकर पुणे शहर पुलिस दल में अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) पद पर नियुक्त किया गया है. पुलिस उपायुक्त संभाजी कदम का तबादला सीआईडी में पुलिस अधीक्षक पद पर किया गया है. यातायात शाखा के पुलिस उपायुक्त हिम्मत जाधव का भी तबादला किया गया है.