लक्ष्मी रोड, 16 मई (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
देश-विदेश में सुप्रसिद्ध पीएनजी ज्वेलर्स (PNG Jewellers) ने ‘स्वर्ण स्वराज’ नामक राष्ट्रहितैषी पहल की घोषणा की है. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य देश के घरों में जमा निष्क्रिय (न इस्तेमाल होने वाले) सोने को वापस आर्थिक चक्र में लाना, सोने के आयात पर भारत की निर्भरता को कम करना और सोने के अधिक जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग व खरीद को बढ़ावा देना है. इस अवसर पर, पीएनजी ज्वेलर्स अपने सभी शोरूम और फ्रैंचाइजी स्टोर्स में विशेष ‘गोल्ड रिसर्कुलेशन काउंटर’ (Gold Recirculation Counters) शुरू करने जा रहा है. इसके तहत ग्राहकों से अपील की जाएगी कि वे अपने घरों में रखे पुराने, अप्रयुक्त, टूटे हुए या विरासत में मिले आभूषणों को वापस देश के आर्थिक चक्र में शामिल करने के लिए इस मुहिम में भाग लें. प्रत्येक आभूषण का मूल्यांकन पूर्ण पारदर्शिता के साथ तुरंत किया जाएगा. इस पहल के तहत एकत्र किए गए सोने को शुद्ध करके (रिफाइन करके) फिर से देश के आभूषण उद्योग में उपयोग किया जाएगा, जिससे नए सोने के आयात पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी. इस पहल में भाग लेने वाले प्रत्येक ग्राहक को ‘स्वर्ण स्वराज सर्टिफिकेट’ देकर उनके योगदान का सम्मान किया जाएगा. बताया गया कि भारतीय घरों में जमा लगभग 25,000 टन से अधिक सोना आज भी देश की एक बड़ी संपत्ति है. हालांकि, उसका एक बड़ा हिस्सा लॉकर, तिजोरी और विरासत में मिले आभूषणों में बंद रहा है. सोने की चमक कम नहीं हुई है; लेकिन देश की अर्थव्यवस्था की ओर जाने वाला उसका प्रवाह रुक गया है. इसी सोने को फिर से अर्थव्यवस्था में लाने के लिए पीएनजी ज्वेलर्स ‘स्वर्ण स्वराज’ पहल चला रहा है.
भारतीय परिवारों की खुशियों में हमेशा शामिल रहा
जब देश के प्रधानमंत्री देशवासियों से आह्वान करते हैं, तब हम उसे केवल एक रिटेल ब्रांड के नजरिए से नहीं देखते, बल्कि देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी के रूप में प्रतिक्रिया देते हैं. पिछले 194 वर्षों से पीएनजी ज्वेलर्स भारतीय परिवारों की खुशियों, परंपराओं और जीवन के महत्वपूर्ण पलों का एक भरोसेमंद हिस्सा रहा है. आज हम उस वेिशास को एक बड़े राष्ट्रीय उद्देश्य से जोड़ रहे हैं. भारत का सोना भारत में ही प्रवाहित रहना, यह केवल एक आर्थिक आवश्यकता नहीं है, बल्कि देश के लिए हम सभी द्वारा मिलकर उठाया जा सकने वाला एक प्रभावी कदम है. - डॉ. सौरभ गाडगिल, सीएमडी, पीएनजी ज्वेलर्स
स्वर्ण स्वराज के प्रमुख उद्देश्य ब्राइडल (वैवाहिक) और त्योहारों की खरीदारी में कम कैरेट के सोने को बढ़ावा देना. ‘लाइटस्टाइल बाय पीएनजी’ के तहत 18 कैरेट और 9 कैरेट के कम वजन वाले आभूषणों का विस्तार करना. लोगों के बीच सोने को लेकर अधिक जानकारीपूर्ण और जिम्मेदार सोच विकसित करना. सोने के जागरुक और जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग के लिए एक सांस्कृतिक आंदोलन चलाना. नीतिगत सुधारों के लिए उद्योग संगठनों और नीति निर्माताओं के साथ सक्रिय एवं सकारात्मक संवाद स्थापित करना.