पुणे, 16 मई (आ.प्र.)
महाराष्ट्र के मजदूरों और उनके परिवारों को अच्छी, आसानी से मिलने वाली और मॉडर्न हेल्थ सर्विस देने के लिए भारतीय राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) को और बेहतर बनाने की जशरत है. साथ ही बिबवेवाड़ी में स्थित ईएसआईसी हॉस्पिटल को सभी आधुनिक सुविधाओं के साथ पूरी क्षमता से कार्यान्वित किया जाए, यह मांग भारतीय मजदूर संघ द्वारा की गई है. 12 मई को, महाराष्ट्र में ईएसआईसी स्कीम के तहत अलग-अलग पेंडिंग मामलों, हॉस्पिटल की सुविधाओं, मजदूरों की स्वास्थ्य समस्या से ले कर योजना को लागू करने, सेवासुविधाएं बढ़ाने के बारे में कामगारमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री की मौजूदगी में मंत्रालय, मुंबई बैठक हुई. इस बैठक में भारतीय मजदूर संगठन के पुणे जिला अध्यक्ष अर्जुन चव्हाण, अखिल भारतीय ठेका मजदूर महासंघ के महासचिव सचिन मेंगाले और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. 15 मई को ईएसआईसी हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. प्रदीप गायकवाड़ ने बताया कि सभी मॉडर्न मेडिकल सुविधाओं से सुसज्जित 220 बेड का ईएसआईसी हॉस्पिटल जुलाई से पहले पूरी तरह चालू हो जाएगा. बारामती में 100 बेड का ईएसआईसी हॉस्पिटल, शिरवल में 100 बेड का ईएसआईसी हॉस्पिटल और चाकण में 300 बेड का ईएसआईसी हॉस्पिटल जल्द ही खोला जाएगा.