नीट पेपर लीक के खिलाफ शनिवार काे दिल्ली में सैकड़ाें छात्राें द्वारा प्रदर्शन किया गया. छात्राें ने एनटीए ऑफिस पर ताला लगाने की मांग की. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के घर के बाहर भी नारेबाजी और इस्तीफा देने की मांग की गई.पुलिस द्वारा छात्राें काे राेके जाने से छात्राें और पुलिस में नाेंकझाेंक हुई इसमें कई लाेगाें काे हिरासत में लिया है.आंदाेलनकारियाें ने कहा-एनडीए सरकार में लूट हाे रही है. शिक्षा व्यवस्था में भारी भ्रष्टाचार उजागर हाे गया है. माेदी सरकार के 12 साल में 90 परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं छात्राें ने उच्चस्तरीय जांच ी मांग की है.हाथाें में पाेस्टर, बैनर और पार्टी के झंडे लिए कार्यकर्ताओं ने तीन मूर्ति सर्कल से शिक्षा मंत्री के आवास की ओर विराेध मार्च निकाला, लेकिन पुलिस ने उन्हें राेक दिया. एनएसयूआई के कार्यकर्ता चेनताला लेकर पहुंचे थइन लाेगाें ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के घर के बाहर भी हंगामा किया. जहां इन लाेगाें ने नकली नाेट उड़ाए. पुलिस ने यूथ कांग्रेस अध्यक्ष काे हिरासत में ले लिया है. धर, यूनाइटेड डाॅक्टर्स फ्रंट पेपर लीक, एग्जाम कैंसिल हाेने के मामले में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) काे भंग करने की मांग करते हुए सुप्रीम काेर्ट में याचिका दायर की है.
दरअसल, 3 मई काे हुई नीट यूजी-2026 की परीक्षा के पेपर लीक हुए थे. इसके बाद एजेंसी ने परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया.
अब यह परीक्षा 21 जून काे हाेगी. एडवाेकेट- ऑन-रिकाॅर्ड रितु रेनीवाल और एडवाेकेट महेंद्र कुमावत ने याचिका दायर की है. इसमें एक रिट जारी करते हुए केंद्र सरकार काे निर्दे श देने की मांग की गई है कि वह एनटीए काे भंग कर दें. उसकी जगह संसद द्वारा पारित कानून के माध्यम से नेशनल टेस्टिंग बाॅडी बनाई जाए. प्रदर्शनकारी यूथ कांग्रेस ने आराेप लगाया कि बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के शासन में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है. पिछले 12 साल में 89 परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं और खुद नीट एग्जाम के पेपर भी चार बार लीक हाे चुके थे. प्रदर्शनकारियाें ने कहा कि इससे सिस्टम की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हाेते हैं. आईवाईसी के एक कार्यकर्ता ने आराेप लगाया कि बीजेपी ने एक ऐसी भ्रष्ट व्यवस्था बना दी है कि अमीर परिवाराें के बच्चाें काे ही सीटें और नाैकरियां मिलेंगी, जबकि गरीब परिवाराें के छात्राें काे इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा. एडवाेकेट-ऑन-रिकाॅर्ड रितु रेनीवाल और एडवाेकेट महेंद्र कुमावत ने याचिका दायर की है.