श्री श्री रविशंकर पूरे भारत के सबसे बड़े आध्यात्मिक राजदूत

मुख्यमंत्री फडणवीस ने बेंगलुरु स्थित अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में गुरुदेव का आशीर्वाद लेने के बाद कहा

    17-May-2026
Total Views |
 
htfb
बेंगलुरु, 16 मई (वि.प्र.)

आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रवि शंकर के 70वें साल में प्रवेश करने और आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा वैेिशक सेवा, मानवीय कार्यों और आध्यात्मिक नेतृत्व के 45 साल पूरे होने पर बेंगलुरु स्थित आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर में कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बेंगलुरु स्थित अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर से भेंट की. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम देवेंद्र फडणवीस ने श्री श्री रविशंकर को पूरे वेिश के लिए भारत का सबसे बड़ा आध्यात्मिक राजदूत बताया. उन्होंने कहा कि वेिशगुरु के रूप में भारत की हमारी परिकल्पना केवल आर्थिक या सैन्य शक्ति पर आधारित नहीं है, बल्कि आध्यात्मिक शक्ति पर आधारित है. और उस आध्यात्मिक महाशक्ति बनने का मार्ग गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर द्वारा बताया गया है. देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उन्होंने हमारे आध्यात्मिक विचार, हमारे सार्वभौमिक ज्ञान और हमारी संपूर्ण बुद्धि को वेिश के सामने प्रस्तुत किया है और दुनिया का ध्यान हमारी ओर आकर्षित करने के लिए काम किया है. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में आर्ट ऑफ लिविंग ने जल संरक्षण के क्षेत्र में जिस तरह से काम किया है, उससे लोगों का जीवन बदल गया है. प्राकृतिक खेती के माध्यम से, निराशा में डूबे किसान गुरुदेव से प्रेरित हुए और अपने जीवन को बदलने के लिए सशक्त हुए. उन्होंने संकटों और आपदाओं के दौरान संगठन की मानवीय उपस्थिति को स्वीकार करते हुए कहा, जहां भी कोई विपत्ति आती है, जहां भी कोई आपदा होती है, आर्ट ऑफ लिविंग वहां मौजूद होता है. गुरुदेव के संदेश को आगे बढ़ाते हुए, हजारों स्वयंसेवक वहां अनुशासन के साथ काम करते हैं. कार्यक्रम के दौरान यहां मौजूद हस्तियों ने ध्यान मंदिर में गुरुदेव के साथ एक विशेष सत्संग और ध्यान में भाग लिया, जिसका इस महीने की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया था. इस हफ्ते के शुरुआत में, 182 देशों के करोड़ों लोगों ने वेिशव्यापी शांति के लिए गुरुदेव के साथ ध्यान करने के कार्यक्रम में ऑनलाइन और व्यक्तिगत रूप से भाग लिया यह वेिश के सबसे बड़े सामूहिक ध्यान सम्मेलनों में से एक था.