बावधन, 16 मई (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
सूर्यदत्त नेशनल स्कूल ने एक बार फिर CBSE कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में 100% परिणाम प्राप्त किए है. इस N BET मान्यता प्राप्त विद्यालय के छात्र सिद्धांत अभय पिंपले ने 96.6% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं करण डांगे दूसरे स्थान पर रहे. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अन्य छात्रों में अदिति मोहन बच्छाव 96%, पर्णवी योगेश वाणी 95.8%, आर्य अतुल कुलकर्णी 95.6%, प्रकेत सुयश गोडबोले 95.6% और प्रणव कल्याणकुमार देशपांडे 95.2% शामिल हैं. विषय के अनुसार टॉपर स्टूडेंट्स में मैथेमेटिक्स: सिद्धांत अभय पिंपले 99, प्रकेत सुयश गोडबोले 99, बायोलॉजी: सायली प्रशांत बडवाइक 99, इन्फॉर्मेटिक्स प्रैक्टिसेस: सिद्धांत अभय पिंपले 99, मनस्वी सचिन वाकोड़े 99, इंग्लिश: पर्णवी योगेश वाणी 98, आर्य अतुल कुलकर्णी 98, फिजिकल साइंस: करण संदीप डांगे 98, केमिस्ट्री: सिद्धांत अभय पिंपले 98, अदिति मोहन बच्छाव 98, फिजिकल एजुकेशन: करण संदीप डांगे 96, शिवम समीर मोकाशी 96, शर्वय शिरीष कोंडावर 96, विहान विशाल सिंह 96, सौमित्र सुबोध बोधनकर 96, सवानी समीर कुलकर्णी 96 सफल रहे. संस्था के संस्थापक अध्यक्ष प्रो. डॉ. संजय बी. चोरडिया ने इस उपलब्धि पर विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि, यह परिणाम विद्यार्थी-केंद्रित दृष्टिकोण, अनुशासित शैक्षिक वातावरण, समर्पित शिक्षक वर्ग, अभिभावकों के सहयोग तथा विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का परिणाम है.