होलसेल बाजाराें के लिए रिंग रोड के पास जगह दी जाए

‌‘दि पूना मर्चेंट्स चेंबर‌’ द्वारा सरकार से मांग : गडकरी, फडणवीस एवं मनपा को पत्र भेजा

    18-May-2026
Total Views |

bfvbg  

गुलटेकड़ी, 17 मई (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

 लगातार बढ़ती ईंधन की कीमतों और पुणे में दिन-ब-दिन गंभीर होती ट्रैफिक जाम की समस्या को देखते हुए, पुणे के प्रमुख होलसेल बाजारों को शहर के बाहर रिंग रोड के पास एक नए नियोजित बाजार क्षेत्र (लॉजिस्टिक मार्केट) में स्थानांतरित करने की मांग मदि पूना ‌‘मर्चेंट्स चेंबर‌’द्वारा की गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में देशवासियों से ईंधन की बचत करने का आह्वान किया है. इसी पृष्ठभूमि में चेंबर के अध्यक्ष राजेंद्र बाठिया ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि चेंबर ने अपनी इस मांग को लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित राज्य सरकार, पुणे मनपा और प्रशासन को पत्र भेजकर इस पर तुरंत कार्रवाई करने का अनुरोध किया है. वर्तमान में पुणे के अधिकांश होलसेल मार्केट शहर के मध्यवर्ती इलाकों में कार्यरत हैं. इन बाजारों में प्रतिदिन भारी मात्रा में माल ढुलाई करने वाले वाहनों के शहर में प्रवेश करने से प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो जाती है. इसके परिणामस्वरूप वाहनों की गति धीमी हो जाती है, बड़े पैमाने पर पेट्रोल-डीजल की बर्बादी होती है और नागरिकों को लंबे समय तक ट्रैफिक जाम में फंसे रहना पड़ता है. हाल ही में पुणे में आयोजित चेंबर के ‌‘आदर्श व्यापारी पुरस्कार‌’ समारोह में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी पुणे में ट्रैफिक जाम को कम करने के लिए होलसेल बाजारों को शहर से बाहर स्थानांतरित करने की आवश्यकता व्यक्त की थी. राजेंद्र बाठिया ने बताया कि उन्होंने सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल पर आधुनिक बाजार परिसर (मॉडर्न मार्केट कॉम्प्लेक्स) के निर्माण को लेकर सकारात्मक रुख अपनाया है. होलसेल बाजारों को स्थानांतरित करने के इस निर्णय से ईंधन की बचत, प्रदूषण नियंत्रण, समय की बचत और शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू होने में मदद मिलेगी. साथ ही, व्यापारी वर्ग ने व्यक्त किया है कि इससे पुणे के व्यापारिक और औद्योगिक विकास को भी एक नई गति मिलेगी.
 
स्थानांतरण हो सकता है एक स्थायी समाधान

यातायात जाम के कारण न केवल ईंधन की बर्बादी होती है, बल्कि वायु प्रदूषण के साथ-साथ दुर्घटनाओं में भी वृद्धि हो रही है. यातायात पर बढ़ता हुआ यह दबाव उद्योगों, व्यापारी क्षेत्रों और आईटी कंपनियों के लिए भी परेशानी का सबब बन रहा है. शहर के दीर्घकालिक (लंबे समय के) विकास और यातायात के प्रभावी प्रबंधन के लिए होलसेल बाजारों को शहर के किनारे रिंग रोड के पास स्थानांतरित करना एक स्थायी समाधान हो सकता है. दि पूना मर्चेंट्स चेंबर ने खाद्यान्न वस्तुओं के होलसेल व्यापार और प्रसंस्करण उद्योगों के लिए रिंग रोड क्षेत्र में रियायती दरों पर या लंबी अवधि के पट्टे (लीज) पर लगभग 100 एकड़ भूमि उपलब्ध कराने की मांग की है. इस स्थान पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक सुनियोजित होलसेल बाजार विकसित करने से माल ढुलाई के लिए एक स्वतंत्र व्यवस्था तैयार होगी, जिससे शहर के भीतर यातायात का दबाव काफी हद तक कम हो सकता है. - राजेंद्र बाठिया, अध्यक्ष, दि पूना मर्चेंट्स चेंबर