पुणे, 17 मई (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
पुणे मनपा की जमीन पर सामाजिक जिम्मेदारी को बनाए रखते हुए बनाया गया अत्याधुनिक कैंसर हॉस्पिटल स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए एक जशरी और प्रेरणा देने वाला कदम है और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भरोसा जताया कि पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) से बना यह केंद्र स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगा. मुख्यमंत्री फडणवीस पुणे मनपा और ‘आपुलकी’ हेल्थकेयर की मिली- जुली पहल से बने अत्याधुनिक कैंसर केंद्र के उद्घाटन के मौके पर बोल रहे थे. कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल, महपौर मंजूषा नागपुरे, सांसद मेधा कुलकर्णी, उपमहापौर परशुराम वाड़ेकर, मनपा सभागृह नेता गणेश बिड़कर, स्थायी समिति के अध्यक्ष श्रीनाथ भिमाले, मनपा आयुक्त नवलकिशोर राम और स्वास्थ्य प्रमुख डॉ. नीना बोर्हाड़े उपस्थित थे. मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा, कैंसर के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं. अगर समय पर पता चले और इलाज हो जाए, तो यह बीमारी पूरी तरह से ठीक हो सकती है. लेकिन अगर इलाज में देरी हो, तो मरीजों को लंबे समय तक इलाज करवाना पड़ता है और बहुत अयादा पैसे खर्च करने पड़ते हैं. इसे ध्यान में रखते हुए केंद्र और राज्य सरकारों ने कैंसर के इलाज को अलगअलग स्वास्थ्य योजना में शामिल किया है ताकि आम लोगों को समय पर इलाज मिल सके. राज्य में बड़े पैमाने पर ‘कैंसर ग्रिड’ बनाया जा रहा है और इसके जरिए मरीजों को अयादा बेहतर और आसानी से मिलने वाली इलाज सेवा देने की कोशिश की जा रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ग्रिड पूरे राज्य में स्वास्थ्य सेवा को अयादा प्रभावी और समन्वय बनाने में अहम होगा. मुख्यमंत्री फडणवीस ने इस पहल की तारीफ की, जिसे पुणे मनपा और ‘आपुलकी’ फाउंडेशन के जरिए पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) से शुरू किया गया था. इससे पहले, मुख्यमंत्री फडणवीस ने अस्पताल का निरीक्षण किया और मरीजों के लिए दी जाने वाली अलगअलग इलाज विभाग,अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली.