जय गणेश पालकत्व योजना के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई सार्वजनिक गणपति ट्रस्ट का प्रोजेक्ट प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद प्राप्त की गौरवपूर्ण सफलता

    18-May-2026
Total Views |

bfbf


बुधवार पेठ, 17 मई (आ.प्र.)

श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई सार्वजनिक गणपति ट्रस्ट और सुवर्णयुग तरुण मंडल द्वारा संचालित जय गणेश पालकत्व योजना के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन किया है. इस योजना के 11 विद्यार्थियों ने 10वीं और 23 विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा में सफलता हासिल की है. विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय ट्रस्ट द्वारा प्रदान की गई शैक्षणिक सामग्री, अन्य सहायता और गणपति बप्पा के आशीर्वाद को दिया है. गौरतलब है कि इन विद्यार्थियों की पारिवारिक स्थिति काफी चुनौतीपूर्ण है. योजना के कई विद्यार्थियों की माताएं घरों में काम करती हैं, तो किसी के पिता पेंटिंग का काम करते हैं. कुछ के अभिभावक कारखानों में काम करते हैं, तो कुछ मजदूरी करके अपना जीवन यापन करते हैं. ऐसी अत्यंत प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद इन विद्यार्थियों ने यह गौरवपूर्ण सफलता प्राप्त की है. दसवी की परीक्षा में मॉडर्न गर्ल्स हाई स्कूल की छात्रा समीक्षा भोसले ने इस योजना के तहत 94.40% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया है. समीक्षा भोसले भविष्य में मर्चेंट नेवी में अपना करियर बनाना चाहती हैं. मॉडर्न हाई स्कूल के ही आदित्य दहिवलीकर ने 86.60% अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया है और वह भविष्य में पीएसआई (झडख) बनना चाहते हैं. नूतन बालविकास मंदिर स्कूल की मृणाली सावंत ने 82.20% अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया है. उनके पिता मजदूरी का काम करते हैं. इसके अलावा अन्य छात्र राधिका जाधव, ओंकार खले, आदित्य मुर्टे, साईराज जाधव, अस्मय विधाते, किरण म्हेत्रे, हर्षदा गुजले और मंजुनाथ नवटक्के ने भी शानदार सफलता प्राप्त की है. मराठवाडा मित्र मंडल कॉलेज ऑफ कॉमर्स की श्रुतिका होडे ने बारहवीं कक्षा की परीक्षा में कॉमर्स विभाग से 83.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर योजना में प्रथम स्थान हासिल किया है. वह भविष्य में सीएएम (उचअ ) बनना चाहती है. वहीं, स.प. (डझ) कॉलेज की समृद्धि शिंदे ने साइंस विभाग से 81.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर योजना में प्रथम स्थान प्राप्त किया. वह डेटा एनालिस्ट (ऊरींर परश्रूीीं) के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहती है. सफल छात्रों का अभिनंदन किया गया इसके अलावा, बारहवीं कक्षा में आर्यन काशिद, प्रतीक्षा भालेराव, अथर्व शिंदे, शिवाजी ढेबे, रोहन चोरडिया, सिद्धेश अडसूळ, पवन पोहनकर, साई जाधव, प्राची आलाटे, रेहान जमादार, स्नेहा तुरे, गौरी कांबळे, प्रिया लादे, साईराज माळोदे, अथर्व भुवड, श्रुती जगताप, दिव्या निवळकर, पूर्वा उपळकर, शुभम मुंडे, विक्रांत कळबंडे और वैष्णवी राऊत ने सफलता हासिल की है. ट्रस्ट के अध्यक्ष सुनील रासने एवं सभी ट्रस्टियों ने सफल छात्रों का अभिनंदन किया है और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं.