‌‘महाराजस्व शिविर‌’ को नागरिकों का भारी रिस्पांस: हजारों नागरिकों को लाभ मिला

    18-May-2026
Total Views |
bfc 

चाकण, 17 मई (आ.प्र.)

छत्रपति शिवाजी महाराज महाराजस्व समाधान मुहिम के अंतर्गत चाकण मंडल क्षेत्र के नागरिकों के लिए एक भव्य प्रशासनिक शिविर का आयोजन किया गया था. इस शिविर को स्थानीय नागरिकों का भारी और उस्फूर्त प्रतिसाद मिला. शिविर में विभिन्न राजस्व विभागों से संबंधित प्रमाणपत्र, भूमि दस्तावेज और नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया गया. यह आयोजन प्रांताधिकारी अनिल दौंड़े और तहसीलदार प्रशांत बेड़से पाटिल के मार्गदर्शन में किया गया. शासन आपके द्वार के संकल्प को ध्यान में रखते हुए, राजस्व और अन्य सरकारी विभागों की प्रमुख योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए यहां अलग-अलग स्टॉल लगाए गए थे. शिविर के माध्यम से चाकण मंडल क्षेत्र के हजारों नागरिकों को सीधे लाभ पहुंचाया गया, इसमें रिकॉर्ड तोड़ 1,590 छात्रों को डोमिसाइल (अधिवास) प्रमाणपत्र, 269 को जाति प्रमाणपत्र और 590 नागरिकों को इन्कम सर्टिफिकेट सौंपे गए. ई-फेरफार प्रणाली के तहत 141 फेरफार के मामलों का निपटारा किया गया. इसके अलावा, 687 किसानों को (सातबारा) उतारा और 267 नागरिकों को 8- के दस्तावेजों का वितरण किया गया. धारा 155 के तहत सुधार के लिए 8 आवेदन प्राप्त हुए. जीवंत 7/12 मुहिम के तहत 17 वारिसों (उत्तराधिकारियों) के नाम दर्ज कर सुधारे गए सातबारा बांटे गए.