पुणे, 17 मई (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार ने शुक्रवार को कहा कि कृषि हैकथॉन के सफल आयोजन के माध्यम से पुणे को कृषि प्रौद्योगिकी के केंद्र के साथ-साथ ज्ञान के केंद्र के रूप में भी मान्यता मिल रही है.राज्य सरकार पिछले वर्ष के पुणे कृषि हैकथॉन से चयनित 16 नवोन्मेषी उत्पादों में से 4 उत्पादों को कृषि यंत्रीकरण योजना में शामिल करने की प्रक्रिया में है. कृषि महाविद्यालय परिसर में कृषि विभाग की ओर से आयोजित दूसरे पुणे कृषि हैकथॉन-2026 के उद्घाटन समारोह में वे बोल रही थीं. इस अवसर पर महात्मा फुले कृषि वेिशविद्यालय राहुरी के कुलपति डॉ. विलास खारके, वसंतराव नाइक मराठवाड़ा कृषि वेिशविद्यालय की कुलपति डॉ. इंद्रमणि, जिला कलेक्टर जीतेंद्र डूडी, ग्रीनरोड इनोवेशन के अध्यक्ष इजराइल शफरीर गोडेल और जूरी समिति के सह- अध्यक्ष प्रो.डॉ.के.ई. लांडे आदि उपस्थित थे. इस वर्ष की हैकथॉन प्रतियोगिता में 9 विषय शामिल हैं. विभिन्न राज्यों के लगभग 1,300 प्रतिभागियों ने अपने नवाचार प्रस्तुत किए हैं, जिनमें महाराष्ट्र राज्य के 867 प्रतिभागी शामिल ह्ैं. डिप्टी सीएम पवार ने आगे कहा कि संयुक्त राष्ट्र ने इस वर्ष को अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान वर्ष घोषित किया है. इस अवसर पर राज्य में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिनमें अधिक से अधिक महिला किसानों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी. पवार ने आगे कहा कि, महाराष्ट्र कृषि क्षेत्र के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता नीति (एआई नीति) की घोषणा करने वाला देश का पहला राज्य है.