कॉमर्स में तनिष्का कुंभार और साइंस में आनंदिता कुमारी स्कूल टॉपर बनीं

    18-May-2026
Total Views |

bcsfb


दापोड़ी, 17 मई (आ.प्र.)

 केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा मार्च महीने में आयोजित कक्षा 12वीं की परीक्षा में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, सीएमई दापोड़ी (पुणे-31) के विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का परचम लहराया है. विद्यालय के कॉमर्स संकाय का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा, साइंस संकाय ने 96.15 प्रतिशत नतीजों के साथ शानदार कामयाबी हासिल की है. विद्यालय प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कॉमर्स संकाय में तनिष्का कुंभार ने 95 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त करने का गौरव हासिल किया. इसी संकाय में संस्कृति दिगीकर ने 93.8 प्रतिशत और सिद्धी गायकवाड़ ने 91.8 प्रतिशत अंकों के साथ बेहतरीन प्रदर्शन किया. साइंस (विज्ञान) संकाय में आनंदिता कुमारी 88.6 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल टॉपर रहीं. उनके साथ ही पूर्णिमा ने 84.6 प्रतिशत और सुषमा कोमरा ने 83.6 प्रतिशत अंक पाकर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है.
 
विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत , शिक्षकों का मार्गदर्शन रंग लाया

 छात्रों के परिश्रम और शिक्षकों व अभिभावकों के सामूहिक प्रयासों का प्रतिफल है. मैं सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देता हूं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हू्‌ं‍. ललित तंवर, प्राचार्य, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, सीएमई दापोड़ी