विश्व थैलेसीमिया दिवस पर वॉकथॉन व कार्यशाला संपन्न
थैलेसीमिया जागरूकता वॉकथॉन को मिला अच्छा रिस्पांस
18-May-2026
Total Views |
डेक्कन, 17 मई (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) वेिश थैलेसीमिया दिवस के अवसर पर, इंडियन सोसायटी ऑफ ब्लड ट्रांसफ्यूजन एंड इम्यूनोहेमेटोलॉजी (खडइढख) महाराष्ट्र चैप्टर और सह्याद्रि हॉस्पिटल्स ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार (8 मई) को थैलेसीमिया जागरूकता वॉकथॉन और डॉक्टरों के लिए एक शैक्षणिक कार्यशाला का आयोजन किया गया. सह्याद्रि सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल (डेक्कन) से शुरू हुई यह वॉकथॉन आईएमए हॉल (तिलक रोड) पर समाप्त हुई. इसके बाद, वहां स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों और ब्लड बैंक टीम के लिए जागरूकता और रक्त सुरक्षा पर एक कार्यशाला आयोजित की गई. कार्यक्रम की शुरुआत थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों द्वारा केक काटकर की गई. इस पहल में 50 से अधिक थैलेसीमिया रोगी, 150 से अधिक ब्लड बैंक कर्मचारी, चिकित्सा अधिकारी, स्वयंसेवकों समेत गिरीश हुकरे, डॉ. दिलीप वाणी, डॉ. पूर्णिमा राव, आर.वी. कुलकर्णी, डॉ. नीता मुंशी, डॉ. स्मिता जोशी, डॉ. सुनील राव, महेश कुलकर्णी और संग्राम खोपड़े और पुणेवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.