मुंबई/भायंदर, 18 मई (वि.प्र.) मुंबई अग्रवाल सामूहिक विवाह सम्मेलन संस्था की भायंदर समिति के तत्वावधान में रविवार, 17 मई 2026 को ब्लू-मून क्लब में भव्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन अत्यंत उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ्. इस सम्मेलन के माध्यम से समाज के उच्च शिक्षा प्राप्त युवक-युवतियों को एक साझा मंच प्रदान कर उनके बीच वैवाहिक रिश्ते तय करने का एक बेहतरीन अवसर दिया गया, जिसे युवाओं की ओर से बेहद शानदार प्रतिक्रिया मिली. संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डालचंद गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस परिचय सम्मेलन में देश और विदेश से बड़ी संख्या में प्रत्याशी और उनके अभिभावक पहुंचे. मुख्य रूप से मुंबई, पुणे, नाशिक, हैदराबाद, गुजरात सहित एनआरआई (एनआरआई) प्रत्याशियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई्. सम्मेलन के लिए कुल 34 युवतियों और 79 युवकों ने अपना पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) करवाया था. खचाखच भरे हॉल के बीच हुए इस सफल आयोजन के माध्यम से करीब 7-8 वैवाहिक संबंध तय होने की उम्मीद है.
सम्मेलन में समाज के प्रतिष्ठित उद्योगपति और गणमान्य रहे उपस्थित इस वैवाहिक मंच पर समाज की कई जानी-मानी हस्तियां, प्रतिष्ठित उद्योगपति और संस्था के ट्रस्टी मौजूद रहे. कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. श्याम अग्रवाल, कन्हैयालाल सराफ, राजकुमार अग्रवाल और दिनेश जैन सहित कई गणमान्य लोगों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई्. कार्यक्रम को पूरी तरह सफल बनाने में भाईंदर समिति के पुरुषोत्तम कामठीया, नंदु पोद्दार, संदीप चीरानीया, नरेश अग्रवाल, योगेश और संतोष अग्रवाल सहित संस्था के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सक्रिय योगदान दिया. मंच का कुशल संचालन संस्था के उपाध्यक्ष विनय अग्रवाल, योगेश अग्रवाल और दया बंसल ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम के अंत में आए हुए सभी अतिथियों, प्रत्याशियों और अभिभावकों का आभार संस्था के महामंत्री संतोष तुलस्यान ने व्यक्त किया.