भारत फोर्ज के ‌‘आग्नेयास्त्र एनर्जेटिक्स‌’ की आंध्र प्रदेश में डिफेन्स प्रोडक्शन यूनिट स्थापित होगी

    19-May-2026
Total Views |
bfg
पुणे, 18 मई

भारत फोर्ज लिमिटेड ने कहा कि उसकी सहायक कंपनी, आग्नेयास्त्र एनर्जेटिक्स लिमिटेड ने अनंतपुर जिले के मदकसिरा में लगभग 950 एकड़ भूमि के अधिग्रहण के लिए आंध्र प्रदेश औद्योगिक अवसंरचना निगम लिमिटेड (एपीआईआईसी) के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. इस भूमि का उपयोग अत्याधुनिक रक्षा ऊर्जा परिसर के निर्माण के लिए किया जाएगा, जिसमें उच्च विस्फोटक निर्माण संयंत्र, गोला बारूद भरने की सुविधा और तोप प्रणोदक इकाई शामिल होगी. कंपनी भविष्य में रॉकेट ऊर्जा, मिसाइल प्रणाली, अंतरिक्ष प्रक्षेपण यान और उन्नत ऊर्जा के क्षेत्र में विस्तार के लिए भी प्रावधान रखने की योजना बना रही है. अग्नेयास्त्रा एनर्जेटिक्स का गठन कल्याणी स्ट्रैटेजिक सिस्टम्स लिमिटेड के माध्यम से किया गया था, जो भारत फोर्ज की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है. कंपनी ने कहा कि यह भूमि खरीद रक्षा क्षेत्र में अपनी उपस्थिति बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और इसकी दीर्घकालिक विकास रणनीति के अनुरूप है.