मुंबई, 17 मई (आ.प्र.) वसई से बहुजन विकास आघाड़ी के नगरसेवक चंद्रशेखर धुरी ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से विभिन्न जनहित मुद्दों पर तत्काल ध्यान देने और संबंधित कार्यालयों से कहकर उसे दुरुस्त करवाने उठाने की मांग की है. ये सभी मुद्दे भले ही लंबे समय से कार्यरत हों लेकिन लोगों का ध्यान ना जाने की वजह से इसे अब तक चलाया जा रहा है. जनता से जुड़े छोटे से छोटे मुद्दों को उठाने के लिए प्रसिद्ध धुरी ने सीएम को दिए मांगपत्र में कहा है कि छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस जाने वाली वंदे भारत ट्रेनों में स्टेशन के नाम का गलत उच्चारण किया जा रहा है. उद्घोषणा में छत्रपति शिवाजी महाराष्ट्र टर्मिनस कहा जाता है, जबकि सही होना चाहिए छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस्. नवघर के पूर्व सरपंच ने कहा है कि छत्रपति शिवाजी महाराज मराठी अस्मिता और गौरव के प्रतीक हैं, इसलिए रेलवे प्रशासन को स्टेशन के नाम का सही और सम्मानजनक उच्चारण सुनिश्चित करना चाहिए्. इसी तरह अंडमान स्थित स्वातंत्र्यवीर सावरकर एयरपोर्ट पहुंचने पर एयरपोर्ट के नाम की घोषणा नहीं की जाती. उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में पर्यटक और सावरकर समर्थक सेलुलर जेल में उनकी कोठरी देखने जाते ह्ैं. सही घोषणा से लोगों में गर्व और सम्मान की भावना बढ़ेगी. इसी तरह मुंबई सहित देश के कई प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अनेक और सभी अलग प्लेटफार्मों को कनेक्ट करनेवाले फुटओवर ब्रिज बनाए गए हैं लेकिन इन पुलों की स्पष्ट पहचान नहीं होने से यात्रियों और उन्हें लेने आने वाले लोगों को भ्रम का सामना करना पड़ता है. उन्होंने सुझाव दिया कि फुटओवर ब्रिजों को क्रमांक या पहचान संख्या दी जाए, जिससे यात्रियों को सुविधा मिल सके.