आर्ट ऑफ लिविंग का ‌‘अनसंग एवरी- डे हीरोज अवॉर्ड्स‌’ समारोह 3 मई को

    02-May-2026
Total Views |
 
nhf
पुणे, 30 अप्रैल (आ.प्र)

आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा समाज में निस्वार्थ सेवा करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने हेतु ‌‘अनसंग एवरी-डे हीरोज अवॉर्ड्स‌’ का आयोजन किया जा रहा है. यह पहल संस्था के 45 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य समाज के उन मौन नायकों को पहचान देना है, जिनके कार्यों से लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है. यह सम्मान समारोह 3 मई को सुबह 11:00 से दोपहर 1 बजे तक पुणे के कोथरूड़ स्थित आईएमसीसी बाल शिक्षण मंदिर इंग्लिश मीडियम स्कूल में आयोजित होगा. कार्यक्रम में डॉ. विजय एन. सूर्यवंशी, आयुक्त, पिंपरी-चिंचवड़ मनपा तथा सुनील फुलारी, विशेष पुलिस महानिरीक्षक, कोल्हापुर परिक्षेत्र के हाथों पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे. संस्था के संस्थापक श्री श्री रवि शंकर के अनुसार, अध्यात्म का अर्थ अपनापन और सेवा की भावना है, जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाती है. इसी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए यह पहल समाज में सेवा, करुणा और प्रतिबद्धता को प्रोत्साहित करने का कार्य कर रही है. इस पुरस्कार के तहत ‌‘युवा नेता, खिलाड़ी और व्यवसाय एवं मानव कल्याण क्षेत्र के नेता जैसी तीन श्रेणियों में सम्मान दिया जाएगा. कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के नागरिक, प्रशासक, उद्योगपति और युवा उद्यमी उपस्थित रहेंगे. यह पहल न केवल प्रेरणादायक कहानियों को सामने लाएगी, बल्कि समाज में सकारात्मकता और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी.