दिल्ली में एक जज ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. यह घटना सफदरजंग इलाके में हुई. खुदकुशी करने वाले जज अमन कुमार शर्मा कड़कड़डूमा काेर्ट में कार्यरत थे. उनका आवास ग्रीन पार्क में था. पुलिस ने बताया कि सफदरजंग इलाके में दिल्ली न्यायिक सेवा के एक अधिकारी ने कथित ताैर पर आत्महत्या कर ली. प्रारंभिक जांच के अनुसार, मृतक की पहचान अमन कुमार शर्मा के रूप में हुई है. फिलहाल, फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला लग रहा है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम माैके पर पहुंची. पुलिस ने जांच कार्रवाई शुरू कर दी है. अधिकारियाें ने बताया कि शव काे पाेस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. आगे की जांच जारी है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. संबंधित व्यक्तियाें के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. घटना से जुड़ी प्रासंगिक परिस्थितियाें की भी जांच की जा रही है. आधिकारिक रिकाॅर्ड के अनुसार, अमन शर्मा 19 जून, 2021 काे दिल्ली न्यायिक सेवा में शामिल हुए थे. उन्हाेंने सिम्बायाेसिस लाॅ स्कूल, पुणे से 2018 में बीए एलएलबी पूरा किया था.