गंगा किनारे सात वचनों का आदान-प्रदान करते हुए संचित और काजोल विवाहबद्ध

हिमालय के खुले आसमान के नीचे वह मुस्कुराता हुआ संचित और काजोल का जोड़ा बेहद दीप्तिमान लग रहा था. उनकी एंट्री ने कभी न भूलने वाले पल बना दिए.

    02-May-2026
Total Views |

kjbhjk
ऋषिकेश (उत्तराखंड), 30 अप्रैल (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

ड्रोन्स से जगमगा उठा आसमान, गंगा के तट पर सात वचनों का आदान-प्रदान, आशीर्वादों की वर्षा और आतिशबाजी के रंगों से सराबोर हुए भव्य दिव्य समारोह में रविवार (26 अप्रैल) को संचित और काजोल के वैवाहिक जीवन की शुरुआत धूमधाम से हुई. पुणे की सुप्रसिद्ध रियल इस्टेट फर्म शुभ डेवलपर्स के संचालक व प्रतिष्ठित बिल्डर राजेश सत्यनारायण मित्तल व श्रीमती संगीता की सुपुत्री चि. सौ. कां. काजोल का शुभविवाह पुणे के ही निवासी प्रतिष्ठित संजय रामगोपाल अग्रवाल और श्रीमती पिंकी के सुपुत्र चि. संचित के साथ ऋषिकेश (उत्तराखंड) में संपन्न हुआ, जहां अपने-आप में बरसों का प्रेम, प्रार्थनाएं और संस्कार हर क्षण में झलक रहे थे. शादी के लिए चार धाम की यह अवधारणा बहुत ही अद्भुत और सुव्यवस्थित थी, जो बारातियों के लिए अभी तक की सबसे यादगार शादी की रातों में से एक रही. यह केवल एक विवाह नहीं बल्कि उपस्थित बारातियों ने महसूस किया कि स्वयं ब्रह्मांड उनके साथ उत्सव मना रहा हो. शादी की कल्पना और अवधारणाएं अनोखी और मंत्रमुग्ध कर   देने वाली थीं. बॉलीवुड सिंगिंग स्टार्स के साथ सभी शानदार कार्यक्रमों का आयोजन और डिजाइन अद्भुत था. लगभग 350 उत्साही करीबियों और प्रियजनों ने मिलकर इस अद्भुत और भव्य शादी का जश्न मनाया. बारातियों ने अनुभव किया कि शानदार लोकेशन, बेहतरीन सजावट और खुशियों से भरा माहौल - हर चीज बिल्कुल परफेक्ट थी. खाने का लाजवाब स्वाद और बेहद अच्छी व्यवस्थाओं में मेजबानों की गर्मजोशी और अपनापन झलक रहा था, जिसने इस शादी को और भी खास बना दिया. हर छोटी से छोटी चीज में प्यार, स्नेह और बहुत सारी मेहनत झलक रही थी. समारोह का पूरा सफर इतना सहज और खूबसूरती से आयोजित किया गया था - यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं था, बल्कि भावनाओं से भरा एक अनुभव था. कार्निवल जीवंत और आनंदमय था, भजन जैमिंग ने मजा दुगुना कर दिया. इंडियन आइडल फेम मोहम्मद दानिश की म्यूजिकल नाइट, दूसरे दिन सुप्रसिद्ध सलीम-सुलेमान के साथ बॉलीवुड म्यूजिकल नाइट ने होटल वेस्टिन (ऋषिकेश) में आयोजित इस 3 दिवसीय शादी समारोह में यादगार रंग भर दिए. साथ ही देश की कई दिग्गज हस्तियों की शादियों में अपनी प्रस्तुति देनेवाली सुप्रसिद्ध धारिणी ठक्कर द्वारा म्यूजिकल फेरे भी अनूठे और संस्मरणीय रहे. शानदार और गरिमामयी ढंग से आयोजित इस विवाह समारोह में हर एक पल वास्तव में अविस्मरणीय रहा जिसमें मेजबानों की आत्मीयता और विचारशील योजना स्पष्ट रूप से झलक रही थी. बारातियों ने यहां हर पल का भरपूर आनंद लिया - जो मस्ती, हंसी और अविस्मरणीय यादों से भरा था. सब कुछ बेहद शानदार था, उम्मीद से कहीं बढ़कर और खूबसूरती से सजाया गया था, जो आश्चर्यों से भरा था. उपस्थित बारातियों ने कहा कि ऋषिकेश में मिले प्यार, स्नेह और अद्भुत आतिथ्य को शब्दों में बयां करना नामुमकिन है. मित्तल-अग्रवाल परिवारों ने हमें सिर्फ शादी में आमंत्रित नहीं किया, बल्कि हमें अपने परिवार का हिस्सा महसूस कराया.
 
सब की उपस्थिति और आत्मीयता से खुशियां गहराई - राजेश मित्तल

राजेश मित्तल ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा, ऋषिकेश की शांत सुंदरता और पावन गंगा की अविरल धारा के बीच, हमें अपने मित्तल-अग्रवाल परिवारों में एक खूबसूरत नए अध्याय की शुरुआत करने के लिए सबसे उपयुक्त स्थान मिला. इन अनमोल पलों में सभी उपस्थितों का हमारे साथ होना, इस उत्सव को वास्तव में सम्पूर्ण बना गया. सबकी उपस्थिति, आत्मीयता और स्नेहपूर्ण आशीर्वाद ने हमारी खुशियों को वह गहराई और अर्थ दिये, जिसे हम सदैव संजोकर रखेंगे. हर मुस्कान, हर पल और सभी के द्वारा दिए गए आशीर्वाद ने एक अनमोल याद का रूप ले लिया है - एक ऐसी याद, जो हमेशा हमारे दिल के करीब रहेगी.