देशभर में कराेड़ाें माेबाइल पर एक साथ अलर्ट मैसेज से खलबली मची

    02-May-2026
Total Views |
 

SMS 
 
देशभर में शनिवार सुबह 11:45 बजे कई माेबाइल फाेन पर एकसाथ सायरन की आवाज सुनाई देने लगी. स्क्रीन पर हिंदी-अंग्रेजी में एक मैसेज था. सायरन बंद हुआ ताे माेबाइल पर मैसेज पढ़कर भी सुनाया गया. इससे कई लाेग परेशान हुए, ताे कई कन्फ्यूज. हालांकि सरकार ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है.यह मैसेज राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, यानी एनडीएम ने भेजा था, जाे इमरजेंसी माेबाइल अलर्ट ट्रायल का हिस्सा है. एनडीएम ने इमरजेंसी में लाेगातक सूचना पहुंचाने के लिए 2 मई काे इस सेल ब्राॅडकास्ट अलर्ट सिस्टम का परीक्षण किया.शनिवार काे देश के सभी राज्याें की राजधानियाें और दिल्ली-एनसीआर में सभी माेबाइल फाेन पर एक साथ टेस्टिंग मैसेज भेजा गया. यह मैसेज हिंदी और अंग्रेजी के साथ सभी क्षेत्रीय भाषाओं में भी भेजा गया. इस मैसेज में लाेगाें काे बताया गया कि यह केवल परीक्षण है और इस पर काेई एक्शन लेने की जरूरत नहीं है.सरकार ने दाे दिन पहले ही मैसेज भेजकर लाेगाें से अपील की थी कि टेस्टिंग वाला मैसेज मिलने पर घबराएं नहीं.