हर आयु वर्ग के लोगों को जोड़कर आयोजित किए जाएंगे कार्यक्रम

ब्रदरहुड फाउंडेशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सुप्रसिद्ध उद्योगपति नरेंद्र गोयल का संकल्प

    02-May-2026
Total Views |

bfdb 
शिवाजीनगर, 30 अप्रैल (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

नई पीढ़ी के पास आधुनिक समय के अनुरूप विचार हैं. हम उनसे कुछ नया सुनना और सीखना चाहते हैं. उनके साथ उचित समन्वय स्थापित कर हमें भविष्य की राह तय करनी है. इसी दृष्टिकोण के साथ, आगामी वर्ष के लिए हमारा लक्ष्य ऐसे कार्यक्रमों का ‌‘फ्यूजन‌’ करना है, जिनमें हर आयु वर्ग के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके, इन शब्दों में पुणे ब्रदरहूड फाउंडेशन के नवनियुक्त अध्यक्ष और सुप्रसिद्ध उद्यमी श्याम ग्लोबल टेक्नो वेंचर्स प्रा. लि. के संचालक नरेंद्र गोयल ने दै. ‌‘आज का आनंद‌’ से बात करते हुए अपना संकल्प व्यक्त किया. पुणे ब्रदरहुड फाउंडेशन की नई कार्यकारिणी का पदभार ग्रहण बुधवार (29 अप्रैल) को एक भव्य समारोह में संपन्न हुआ. नरेंद्र गोयल ने निवर्तमान अध्यक्ष सागर अग्रवाल से अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ उद्योजक एवं वायुसेना के सेवानिवृत्त अधिकारी रमेश अग्रवाल समेत फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष ईेशरचंद गोयल, कार्यकारी निदेशक पवन बंसल, संजय अग्रवाल, सेवा भारती पश्चिम महाराष्ट्र के कोषाध्यक्ष सुधीर जावलेकर, द्वारका जालान, जीतो एपेक्स के अध्यक्ष विजय भंडारी, मनोज छाजेड़, सीए जितेश अग्रवाल, रुचि गोयल, गीता गोयल, कांता गोयल, रामशरण गुप्ता, प्रेमचंद मित्तल, जय भगवान गोयल सहित विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. मुख्य अतिथि रमेश अग्रवाल ने कहा कि व्यवसाय के साथ-साथ समग्र जीवन में भी मूल्यों का महत्व निर्विवाद है. मूल्यों का पालन व्यक्ति को अपार शक्ति प्रदान करता है, इसलिए किसी भी परिस्थिति में मूल्यों के साथ समझौता नहीं करना चाहिए. प्रत्येक उद्यमी अपने व्यवसाय की प्रगति के लिए एक निश्चित दृष्टिकोण रखता है और उसी के अनुसार कार्यप्रणाली तय करता है. इसी तरह, व्यवसाय करते समय मूल्यों का पालन करना अत्यंत आवश्यक है. यदि व्यवसाय में मूल्यों की नींव नहीं होगी, तो उस दृष्टिकोण को ही ठेस पहुंच सकती है.  
 
आगामी कार्यकाल के लिए मेरा तीन सूत्रीय एजेंडा

पुणे ब्रदरहुड फाउंडेशन ने पिछले 27 वर्षों में उल्लेखनीय प्रगति की है. इस मंच के माध्यम से समाज के लोगों को व्यक्तिगत और व्यावसायिक संबंध विकसित करने का अवसर मिलता है. अध्यक्ष के रूप में आगामी कार्यकाल के लिए मेरा तीन सूत्रीय एजेंडा है. इसमें मुख्य रूप से नए लोगों को संगठन से जोड़ने पर हमारा विशेष जोर रहेगा. हम युवाओं और महिलाओं को केंद्र में रखकर कुछ विशेष कार्यक्रमों का आयोजन करना चाहते हैं. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अगली पीढ़ी को संगठन के साथ जोड़ने के लिए हम विशेष प्रयास करेंगे, क्योंकि, अगली पीढ़ी की सोच भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. यदि हम उनके साथ बेहतर समन्वय बनाकर आगे बढ़ते हैं, तो इससे फाउंडेशन और समाज दोनों को बहुत बड़ा लाभ होगा. - नरेन्द्र गोयल, नवनिर्वाचित अध्यक्ष, पुणे ब्रदरहुड फाउंडेशन