प. रेलवे के 14 कर्मचारी महाप्रबंधक संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित

मुंबई सेंट्रल, वडोदरा, अहमदाबाद एवं भावनगर मंडलों के कर्मियों को ‌‘मैन ऑफ द मंथ‌’ एवॉर्ड प्रदान

    20-May-2026
Total Views |

bfdbvgf  

मुंबई, 19 मई (वि.प्र.)

पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय द्वारा मार्च 2026 के लिए 14 कर्मचारियों को महाप्रबंधक मैन ऑफ द मंथ संरक्षा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया. यह सम्मान पश्चिम रेलवे मुख्यालय, मुंबई में आयोजित एक समारोह में प्रदान किया गया. इन कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट सतर्कता, कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण के लिए सम्मानित किया गया, जिससे संभावित अप्रिय घटनाओं को रोकने तथा सुरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण योगदान मिला. सम्मानित कर्मचारियों में मुंबई सेंट्रल मंडल से 5, अहमदाबाद मंडल से 4, वडोदरा मंडल से 3 तथा भावनगर मंडल से 2 कर्मचारी शामिल थे. पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मुंबई सेंट्रल मंडल के पांच कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान उनकी उत्कृष्ट सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई के लिए सम्मानित किया गया. ट्रेन मैनेजर अजय कुमार शिवशंकर प्रसाद ने ट्रेन का चार्ज लेते समय असाधारण सतर्कता का परिचय दिया. वरिष्ठ ट्रेन मैनेजर (पैसेंजर) विनोद कुमार को भरूच स्टेशन पर ट्रेन संख्या 69172 भरूचसूरत मेमू में ड्यूटी के दौरान उनकी सूझबूझ के लिए सम्मानित किया गया. पॉइंट्समैन भरत आई. पटेल को भी उनकी सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई के लिए सम्मानित किया गया. सहायक खलासी मधुबन यादव को वसई रोड स्टेशन पर एक ट्रेन की रोलिंग-इन जांच के दौरान उनकी असाधारण सतर्कता एवं सजगता के लिए सम्मानित किया गया. वरिष्ठ सहायक लोको पायलट लोकेश मीणा को भी परिचालन संरक्षा के प्रति असाधारण सतर्कता एवं समर्पण प्रदर्शित करने के लिए सम्मानित किया गया. वडोदरा, अहमदाबाद एवं भावनगर मंडलों के कर्मचारियों को भी रेल फ्रैक्चर, ट्रैक में अनियमितताओं आदि जैसे संरक्षा संबंधी खतरों की समय पर पहचान एवं निराकरण के लिए सम्मानित किया गया.