लक्ष्मीबाई दगडूसेठ दत्त मंदिर में ‌‘दशावतार‌’ दर्शन अधिक मास के अवसर पर किया गया आयोजन

    20-May-2026
Total Views |

vbfsb
बुधवार पेठ, 19 मई (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

अधिक ज्येष्ठ महीने के पावन अवसर पर श्रीमती लक्ष्मीबाई दगडूशेठ हलवाई दत्त मंदिर में भगवान विष्णु के दस अवतारों की जानकारी और जगत के पालनहार दशावतार को दर्शाने वाली आकर्षक प्रतिमाएं लगाई गई हैं. पूरे अधिक महीने के दौरान ये प्रतिमाएं मंदिर में प्रदर्शित की जाएंगी. इस विशेष गतिविधि का अनावरण विधान परिषद की उपसभापति डॉ. नीलम गोऱ्हे के हाथों माध्याह्न आरती के बाद किया गया. दत्त मंदिर में लगाई गई दशावतार की इन प्रतिमाओं के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है. ट्रस्ट के अध्यक्ष एड. शिवराज कदम जहागीरदार ने अधिक महीने के धार्मिक और खगोलीय महत्व को स्पष्ट किया. उन्होंने कहा कि यह महीना भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण को समर्पित माना जाता है, इसलिए इस अवधि में पूजा, जप, उपवास, दान और तीर्थयात्रा का विशेष महत्व होता है. इस महीने में मंदिर में धार्मिक भेंट प्रदान करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं.