‌‘उर्मिलाताई कराड आदर्श माता‌’ पुरस्कार प्रदान

    20-May-2026
Total Views |
 

bfsb
 
सारसबाग, 19 मई (आ.प्र.)

 अपेक्षा मासिक परिवार (पुणे) की ओर से स्व. सौ. उर्मिलाताई कराड आदर्श माता पुरस्कार वितरण समारोह हाल ही में वेदशास्त्रोत्तेजक सभागृह में संपन्न हुआ. इस अवसर पर ‌‘अपेक्षा मातृसेवा विशेषांक‌’ का विमोचन और आमंत्रित कवियों के कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया था. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेविका देवयानीताई वैदानकर, मीनाताई सत्यशील नाईक, मायाताई प्रभुणे और रामहरी कराड-रुईकर उपस्थित थे. कार्यक्रम में सीताबाई नरके, सुनेत्रा गायकवाड, श्रद्धा सिंदगीकर, निर्मला बाचल, प्रमिला वेिशे, स्नेहा मुसरीफ, मंजू महाबलेेशरकर, वैदेही भोमे, सरिता बक्षी, ज्योति सिनफल, रूपा करडखेडकर, मंगला कुमावत, प्राची देशपांडे को स्व. सौ. उर्मिलाताई कराड आदर्श माता पुरस्कार प्रदान किया गया. पुरस्कार विजेताओं की ओर से अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए श्रद्धा सिंदगीकर ने उर्मिलाताई कराड की यादों को ताजा किया. कवि सम्मेलन में अस्मिता मराठे, गणेश पुंडे, सीमा माने, ज्योति मनोहर, पुष्पा कुलकर्णी, अंजलि महाजन और प्रकाश नाईक द्वारा प्रस्तुत की गई मां पर आधारित कविताओं को रसिकों ने भरपूर दाद दी. कार्यक्रम के आयोजक और अपेक्षा पत्रिका के संपादक दत्तात्रय उभे ने प्रास्ताविक दिया. राजेंद्र सगर ने कार्यक्रम का संचालन और आभार व्यक्त किया.