पुणे, 20 मई (आ.प्र.) आयकर कानून 2025 और आयकर कानून के नियमों के तहत अंतरराष्ट्रीय करप्रणाली और ट्रांसफर प्राइसिंग के एरिया में किए गए बदलावों के बारे में जन-जागृति करने के लिए बोधि टॉवर में मंगलवार (19 मई ) जनजागृति पर कार्यक्रम संपन्न हुआ. इस कार्यक्रम में आंतरराष्ट्रीय करप्रणाली व ट्रान्सफर प्राइसिंग के आयकर आयुक्त मल्लिकार्जुन उत्तुरे के नेतृत्व में और अंतरराष्ट्रीय करप्रणाली व ट्रान्सफर प्राइसिंग के मुख्य आयकर आयुक्त मोहित जैन के मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित किया गया था. चार्टर्ड अकाउंटेंट, टैक्स प्रोफेशनल, इंडस्ट्री के प्रतिनिधि और आयकर विभाग के अधिकारी उपस्थित थे. सेशन में अंतरराष्ट्रीय करप्रणाली और ट्रांसफर प्राइसिंग के क्षेत्र में जशरी सुधारों, नियमों को आसान बनाने, अलग-अलग फॉर्म को एक साथ लाने और उन्हें सही बनाने, नए फॉर्म लाने और कम्प्लायंस को आसान बनाने के लिए उठाए गए कदमों पर फोकस किया गया. इस मौके पर आयकर आयुक्त मल्लिकार्जुन उत्तुरे ने कहा कि नया आयकर कानून2025 ज्यादा आसान बनाया गया है. आयकर विभाग के अधिकारियों ने नए कानून में हुए जशरी बदलावों पर प्रेजेंटेशन दिए.