‌‘मेल फॉरेस्टा‌’ की कविता सुनील लोहिया सम्मानित

बुधवार को मनाया गया विश्व मधुमक्खी दिवस

    21-May-2026
Total Views |

bfsc 
शिवाजीनगर, 20 मई (आ. प्र.)

 विश्व मधुमक्खी दिवस के अवसर पर बुधवार (20 मई) को मेल फॉरेस्टा की निदेशक कविता सुनील लोहिया को शिवाजीनगर स्थित सेंट्रल बी रिसर्च एंड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (सीबीआरटीआई) ने मधुमक्खी पालन के बारे में जागरूकता, शहद बनाने, ट्रेनिंग और टिकाऊ शहद की खेती में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया. मेल फॉरेस्टा के लिए यह गर्व का पल रहा. प्राकृतिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने, मधुमक्खी पालकों को मदद करने और लोगों को असली शहद की कीमत के बारे में बताने के उनके कार्य को मद्देनजर रखते हुए मेल फॉरेस्टा को प्रकृति से प्रेरित एक ब्रांड बनने में मदद की है. जो खेतों से घरों तक प्राकृतिक अनप्रोसेस्ड शहद लाने के विजन के साथ शुरू हुआ था, वह आज स्वास्थ्य को बढ़ावा देने, मधुमक्खी पालकों को सपोर्ट करने और मधुमक्खियों के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने का एक सफर बन गया है. यह पहचान जुनून, समर्पण और प्रकृति से प्रेरित जीवन जीने के प्रतिबद्धता को दिखाती है.