मध्य रेलवे के सोलापुर मंडल का वेिश पर्यावरण दिवस अभियान

5 जून तक जारी रहेगा; एडीआरएम अंशुमाली कुमार ने वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी

    21-May-2026
Total Views |
 
bfb
 
सोलापुर, 20 मई (वि.प्र.)

मध्य रेलवे के सोलापुर मंडल ने पर्यावरण स्थिरता और पर्यावरण-अनुकूल प्रथाओं को बढ़ावा देने के लिए 15 मई से 5 जून 2026 तक एक व्यापक वेिश पर्यावरण दिवस अभियान की शुरुआत की है. जलवायु परिवर्तन थीम पर आधारित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य रेलवे कर्मचारियों, यात्रियों और आम जनता के बीच पर्यावरण संरक्षण और जलवायु के प्रति जागरूकता पैदा करना है. यह अभियान सोलापुर, कलाबुरागी, वाडी, शाहबाद, पंढरपुर, कुर्डूवाड़ी और लातूर सहित मंडल के विभिन्न प्रमुख स्टेशनों और रेलवे कॉलोनियों में चलाया जा रहा है, जिसमें विभिन्न विभागों की सक्रिय भागीदारी है. इस अभियान का शुभारंभ पर्यावरण और हाउसकीपिंग प्रबंधन (ईएनएचएम) टीम तथा सिविल डिफेंस टीम द्वारा डीआरएम कार्यालय से सोलापुर रेलवे स्टेशन तक आयोजित एक वॉकथॉन के साथ हुआ्‌‍. सोलापुर के अतिरिक्त मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम) अंशुमाली कुमार ने सभी प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई और वॉकथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस अवसर पर उन्होंने सभी से पर्यावरण गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने और आने वाली पीढ़ियों के लिए पृथ्वी को अधिक हरा-भरा, स्वच्छ और टिकाऊ बनाने में योगदान देने की अपील की. इनमें सिंगल-यूज प्लास्टिक के खिलाफ जागरूकता अभियान, स्वच्छता को बढ़ावा देने वाले नुक्कड़ नाटक, कचरा पृथक्करण और स्टेशन स्वच्छता अभियान, तथा पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों को बढ़ावा देने वाली रैलियां शामिल ह्‌ैं‍. इसके अलावा, प्लास्टिक प्रदूषण पर सार्वजनिक घोषणाएं, जल स्रोतों का निरीक्षण, ई-कचरा संग्रह, ऊर्जा संरक्षण गतिविधियां, कर्मचारियों और बच्चों के लिए प्रश्नोत्तरी व चित्रकला प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही ह्‌ैं‍. प्लास्टिक बैग के स्थान पर सूती और जूट के थैलों को बढ़ावा दिया जा रहा है और स्काउट्स व गाइड्स तथा नागरिक समाज के सहयोग से मएक पेड़ मां के नामम नामक व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है.