पुणे, 21 मई : (प्रसाद पाठक द्वारा) पुणे जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति की बैठक मंगलवार (19 मई) को संपन्न हुई. जिलाधिकारी कार्यालय में हुई बैठक में निर्यात जागरुकता कार्यक्रम और पुणे जिले के निर्यातकों का डेटाबेस तैयार करने पर जोर दिया गया. बैठक में संयुक्त महानिदेशक विदेश व्यापार (जेडीजीएफटी) और जिलाधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे. बैठक की शुरुआत जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति के सह-अध्यक्ष एवं संयुक्त महानिदेशक विदेश व्यापार बी. एन. वेिशास के स्वागत भाषण से हुई. वेिशास ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए बैठक के एजेंडा पर चर्चा की तथा जिले के निर्यात आंकड़ों की समीक्षा की. उप महानिदेशक विदेश व्यापार हारून बिलाल ने चालू तिमाही की पिछले वर्ष की समान तिमाही से तुलना प्रस्तुत की. निर्यात प्रोत्साहन मिशन की प्रस्तुति जेडीजीएफटी के प्रतिनिधि अक्षय कोकणे द्वारा दी गई. साथ ही नए ‘ट्रेड कनेक्ट प्लेटफॉर्म’ एवं उसके कार्यों के बारे में जानकारी दी गई. अतिरिक्त जिलाधिकारी सतीश राऊत ने सभी सदस्य के साथ चर्चा करते हुए कुछ सुझाव दिए. जैसे कि पुणे जिले के निर्यातकों का डेटाबेस तैयार करना अनिवार्य है, जिससे वर्तमान एवं नए निर्यातकों के बीच स्पष्ट जानकारी प्राप्त होगी. निर्यात जागरूकता कार्यक्रमों के लिए सही हितधारकों तक पहुंचना आवश्यक है, जिससे नए निर्यातकों का निर्माण होगा तथा वर्तमान निर्यातकों को सहायता मिलेगी. ‘वन तालुका टेन एक्सपोर्टस’ पहल पर अर्चना कोठारी, महाप्रबंधक डीआईसी पुणे एवं श्रीजीत नायर, वरिष्ठ निर्यात सलाहकार, ईवाई द्वारा संयुक्त रूप से चर्चा की गई. इग्नाइट महाराष्ट्र एवं एक्सपोर्ट कन्वेंशन जैसे जागरूकता कार्यक्रमों के लिए डीजीएफटी से निर्यातकों का डेटाबेस उपलब्ध होना आवश्यक बताया गया. इससे पुणे जिले के निर्यातकों को लाभ मिलेगा तथा वे महाराष्ट्र शासन की एक्सपोर्ट प्रमोशन पॉलिसी 2023 के अंतर्गत उपलब्ध प्रोत्साहनों का लाभ उठा सकेंगे. अर्चना कोठारी ने बताया कि प्रमुख योजनाओं के लाभार्थियों के लिए निर्यात जागरूकता कार्यशाला आयोजित की जाएगी. श्रीजीत नायर (वरिष्ठ कार्यकारी निर्यात, ईवाई ) ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-2027 के लिए डिस्ट्रीक्ट एक्सपोर्ट एक्शन प्लान अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक के निर्यात आंकड़ों के आधार पर तैयार किया जाएगा तथा संबंधित आंकड़े शीघ्र ही डीजीसीआईएस पोर्टल पर अद्यतन किए जाएंगे. ईईपीसी के क्षेत्रीय प्रमुख नाडिगर ने दिसंबर 2026 में पुणे में आयोजित होने वाले रिवर्स बायर सेलर मीट कार्यक्रम की जानकारी दी. इस पर वेिशास ने कहा कि डीजीएफटी एवं ईईपीसी के संयुक्त तत्वावधान में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. अर्चना कोठारी ने शिकायत निवारण तंत्र पर चर्चा करते हुए कहा कि निर्यात प्रोत्साहन एजेंसियों के माध्यम से शिकायतों का निवारण किया जाएगा तथा डीआईसी उद्योग संघों के माध्यम से निर्यातकों को संबंधित एजेंसियों से जोड़ने में सहायता करेगा. ज्ञानेेशर आंबुरे (प्रतिनिधि, इंडिया पोस्ट डीजीएनके) ने डाक घर निर्यात केंद्र की कार्यप्रणाली की जानकारी दी. उन्होंने राजणगांव से वेिशभर में निर्यात किए गए योगा किट्स के बारे में जानकारी देते हुए राजणगांव के निर्यातकों को अन्य हितधारकों से जोड़ने का ओशासन दिया. साथ ही अगली बैठक में शिप रॉकेट जो इंडिया पोस्ट का नेटवर्क पार्टनर है, के प्रतिनिधि को आमंत्रित करने का सुझाव दिया गया. वेिशास ने बताया कि जिलाधिकारी की उपलब्धता के अनुसार अगली बैठक 30 दिनों के भीतर आयोजित की जाएगी. बैठक का समापन पल्लवी वाडेकर द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव के साथ किया गया.