अलायंस क्लब व श्री आदर्श मंडल का स्वास्थ्य जांच शिविर संपन्न

23 मरीजों में मोतियाबिंद की पहचान कर उन्हें मुफ्त ऑपरेशन के लिये भेजा गया

    22-May-2026
Total Views |
 
4
पुणे, 21 मई (आ.प्र.)

अलायंस क्लब ऑफ पुणे और श्री आदर्श मंडल (कैम्प) द्वारा संयुक्त रूप से लता रघुनाथ गौड़ा (नगरसेविका) के सहयोग से पर्वती दर्शन क्षेत्र में 17 मई को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में आंखों की जांच, डायबिटिक, ब्लड प्रेशर, जोइंट पेन तथा स्त्री रोग संबंधी जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई. शिविर के दौरान कुल 270 मरीजों की जांच की गई. जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त चश्मों एवं दवाइयों का वितरण भी किया गया. जांच के दौरान 23 मरीजों में मोतियाबिंद की पहचान हुई, जिन्हें मुफ्त मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए एच. वी. देसाई नेत्र अस्पताल, हड़पसर भेजा गया. इस स्वास्थ्य शिविर को स्थानीय नागरिकों से बेहतरीन रिस्पांस मिला और यह शिविर समुदाय के लिए अत्यंत लाभदायक साबित हुआ. अलायंस क्लब ऑफ पुणे के अध्यक्ष माखन अग्रवाल ने शिविर के सफल आयोजन में योगदान देने वाले सभी डॉक्टरों, स्वयंसेवकों, समर्थकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया. शिविर में अलायंस क्लब के किरण कोठारी, रूपचंद सोनी, किशन अग्रवाल, भरत जैन, रामेेशर अग्रवाल, गणेश सोनी, सुनील अग्रवाल, डॉ. श्रावणी कंटक, सचिन कंटक, उमेश देसाई एवं हसमुख साखरिया उपस्थित थे. श्री आदर्श मंडल, कैम्प के अध्यक्ष सुभाष ओसवाल ने सभी के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए अगले महीने वारकरी कैम्प में सहायता करने की घोषणा की.