देश का पहला ‌‘मानसून डेरिवेटिव रेन‌’ मुंबई में एक जून से शुरू होगा

    22-May-2026
Total Views |

vbfdb


 मुंबई, 21 मई (आ.प्र.)

 नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज ने देश का पहला मानसून डेरिवेटिव शुरू करने की घोषणा की है, जो कि 1 जून से शुरू होगा. इसका नाम रेन मुंबई है. ये एक तरह का फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट है, जिसमें लोग मुंबई में बारिश की अनिश्चितता से होने वाले जोखिम से बच सकेंगे. एनसीडीईएक्स के एमडी और सीईओ डॉ. अरुण रास्ते ने कहा, भारत सदियों से मानसून की अनिश्चितता के साथ चल रहा है. अगर बारिश जरूरत से ज्यादा या कम हुई तो इससे जुड़े लोगों जैसे किसान, निर्माण कंपनियां, बिजली कंपनियां आदि को पैसे का नुकसान होता है, इस रिस्क से बच सकेंगे. रेन मुंबई ऐसे लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जिसमें किसान, निर्माण कंपनियों, बिजली उपयोगिताओं, कृषि ऋण पोर्टफोलियो वाले बैंकों और लॉजिस्टिक ऑपरेटर शामिल हैं. इन तमाम लोगों को मुंबई में होने वाली बारिश की कमी या ज्यादा से होने वाले नुकसान से कवर मिलेगा. यह एक मजबूत जोखिम प्रबंधन टूल है, जो सरकारी मदद और बीमा जैसी पुरानी व्यवस्थाओं का साथ देता है और उनसे आगे भी जाता है. इसके शुरू होने से भारत में एक नई एसेट क्लास (नया निवेश वर्ग) बन गया है मौसम से जुड़ा वित्तीय उत्पाद. यह भारत के जलवायु जोखिम प्रबंधन को काफी मजबूत करने वाला बड़ा कदम है. रेन मुंबई सभी हितधारकों को इस अनिश्चितता को प्रबंधित करने के लिए एक नियमित और वैज्ञानिक उपकरण देता है. एक्सचेंज के अनुसार, यह अनुबंध बाजार के लोगों को बारिश ज्यादा या कम होने से होने वाले पैसे के नुकसान से बचाने के लिए बनाया गया है.