119 कराेड़ की बैंक धाेखाधड़ी में 7 स्थानाें पर छापे

    23-May-2026
Total Views |
 
 
 
 

CBI 
केंद्रीय जांच ब्यूराे (सीबीआई) ने देश के सरकारी बैंकाें काे कराेड़ाें रुपये का चूना लगाने वाले दाे बड़े बैंक फ्राॅड मामलाें में बड़ी कार्रवाई की है.सीबीआई ने मुंबई और अहमदाबाद में कुल 7 जगहाें पर छापेमारी की. ये कार्रवाई दाे अलग-अलग मामलाें में की गई, जिनमें कंपनियाें पर करीब 119 कराेड़ रुपये की बैंक धाेखाधड़ी का आराेप है. इन दाेनाें मामलाें में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकाें कालगभग 119.03 कराेड़ रुपये का नुकसान हुआ है. सीबीआई ने कहा कि मुंबई और अहमदाबाद स्थित श्री हरि एक्सट्रूज़न कंपनी के परिसराें में तलाशी अभियान चलाया गया.मुंबई स्थित सीबीआई मामलाें के विशेष न्यायाधीश द्वारा जारी तलाशी वारंट के आधार पर श्री हरि एक्सट्रूजन कंपनी के निदेशकाें के आवासीय परिसराें की तलाशी ली गई.
 
तलाशी के दाैरान आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए और जांच जारी है. यह मामला पंजाब नेशनल बैंक से लिए गए नकद ऋण एवं सावधि ऋण के माध्यम से बैंक कथित रूप से 61.98 कराेड़ की धाेखाधड़ी से संबंधित है.सीबीआई के अनुसार, उधारकर्ताओं ने कथित रूप से धाेखाधड़ी की और असुरक्षित ऋण प्रदान करके, सहयाेगी कंपनियाें के साथ लेनदेन करके, ऋणदाता बैंक के माध्यम से बिक्री काे निर्देशित करने में विफल रहकर एवं संबंधित पक्षाें काे भुगतान करके ऋण राशि का दुरुपयाेग किया. जय फाॅर्मूलेशन्सलिमिटेड के मामले में अहमदाबाद की एक अदालत द्वारा जारी तलाशी वारंट के आधार पर कंपनी के निदेशकाें के आवासीय परिसराें पर तलाशी ली गई.यह मामला कथित रूप से भारतीय स्टेट बैंक के साथ 57.05 कराेड़ रुपये के धाेखाधड़ी से संबंधित है, जाे फंड- आधारित और गैर-फंड-आधारित क्रेडिट सुविधाओं के माध्यम से फर्जी बही-खाताें के आधार पर प्राप्त की गई और इसके बाद ऋण राशि का गबन किया गया.