उमर खालिद काे मां की सर्जरी के लिए 3 दिन की जमानत

    23-May-2026
Total Views |
 
 
 
crime
दिल्ली हाईकाेर्ट ने 2020 के दिल्ली दंगाें के मामले में उमर खालिद काे तीन दिन की अंतरिम जमानत दी है. यह निर्णय उनकी मां की सर्जरी के कारण लिया गया. अदालत ने 1 जून सुबह 7 बजे से 3 जून शाम 5 बजे तक के लिए जमानत मंजूर की. इसके लिए एक लाख रुपये का निजी मुचलका भरना हाेगा. खालिद काे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में ही रहने का निर्देश दिया गया है. उन्हें घर पर रहना हाेगा और केवल अस्पताल जाने की अनुमति हाेगी. न्यायालय ने पहले भी खालिद काे पारिवारिक समाराेहाें के लिए जमानत दी थी और उन्हाेंने सभी शर्ताें का पालन किया था. अदालत ने उन्हें मामले में मुख्य षड्यंत्रकारियाें में से एक बताया. हालांकि, मां की चिकित्सीय स्थिति काे देखते हुए सीमित अंतरिम राहत दी गई. दिल्ली के पूर्वाेत्तर इलाकाें में हिंसा उस समय हुई थी जब साल 2020 में नागरिकता संशाेधन कानून और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर काे लेकर विराेध प्रदर्शन चल रहे थे. हिंसा और आगजनी के दाैरान 53 लाेगाें की माैत हुई थी. आक्राेशित लाेगाें ने केंद्र सरकार के फैसलाें- राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर और नागरिकता संशाेधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन किए थे. हालांकि, दिल्ली पुलिस के आराेपाें में प्रदर्शनकारियाें पर कई गंभीर आराेप लगाए गए.