शिवाजीनगर, 22 मई (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) सिम्बायोसिस कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स (SCA C) ने कॉलेज के सभागार में आयोजित एक विशेष समारोह में प्रो.(डॉ.) मनोजकुमार पी. देवने का अपने नए प्राचार्य के रूप में औपचारिक स्वागत किया. इस समारोह में संकाय, कर्मचारी, गणमान्य अतिथि और सिम्बायोसिस परिवार के सदस्य उपस्थित थे. कार्यक्रम में सिम्बायोसिस की प्रिंसिपल डायरेक्टर डॉ. विद्या येरवडेकर और कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. टेसी थडाथिल ने संबोधित किया. रजिस्ट्रार डॉ. गंधाली पारुलेकर ने नए प्राचार्य का परिचय कराया और तीन दशकों से अधिक के उनके प्रतिष्ठित शैक्षणिक और प्रशासनिक सफर पर प्रकाश डाला. शिक्षण, अनुसंधान और नेतृत्व के व्यापक अनुभवी, प्रतिष्ठित शिक्षाविद के रूप में प्रो. देवने ने सिडेनहैम कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स और एस.पी. कॉलेज (पुणे) सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. नए प्राचार्य का स्वागत करते हुए, डॉ. विद्या येरवडेकर ने उनके नेतृत्व पर पूरा भरोसा जताया और संस्थान के लिए प्रमुख प्राथमिकताओं को रेखांकित किया. इस अवसर पर प्रो. देवने ने कहा, मेरी सबसे पहली जिम्मेदारी सिम्बायोसिस की अनूठी भावना इसकी शैक्षणिक कठोरता, समावेशिता और वैेिशक दृष्टिकोण को संरक्षित और मजबूत करना है. मैं इस संस्थान की मजबूत नींव को और आगे बढ़ाने के लिए सभी हितधारकों के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं.