हाेर्मुज से गुजरने वाले जहाजाें से फीस वसूलेगा ईरान !

    23-May-2026
Total Views |
 

hormuz 
 
ईरान और ओमान हाेर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजाें पर फीस वसूली के सिस्टम काे लेकर बातचीत कर रहे हैं. एक रिपाेर्ट के मुताबिक ईरान की नई बनाई गई पर्सियन गल्फ स्ट्रेट अथाॅरिटी (पीजीएसए) ने कहा कि उसने हाेर्मुज स्ट्रेट के मैनेजमेंट सुपरविजन एरिया की सीमा तय कर दी है. अथाॅरिटी के मुताबिक, यहां से गुजरने के लिए परमिट जरूरी हाेगा. वहीं अमेरिका ने कहा कि उसे यह कतई मंजूर नहीं. अमेरिकी राष्ट्रपति डाेनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार काे कहा कि अमेरिका हाेर्मुज से गुजरने वाले जहाजाें पर किसी भी तरह के शुल्क (टाेल) का विराेध करता है. उन्हाेंने यह भी कहा कि ईरान काे किसी भी हालत में अत्यधिक संवर्धित यूरेनियम अपने पास रखने की अनुमति नहीं दी जाएगी. ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकाराें से बातचीत की. इस दाैरान उन्हाेंने कहा, यह एक अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग है और इस पर शुल्का लगाना ठीक नहीं है.
 
उन्हाेंने दावा किया कि फिलहाल इस मार्ग से काेई शुल्क नहीं लिया जा रहा है.ट्रंप ने यह भी कहा कि नाैवहन गतिविधियाें पर लगी पाबंदियाें की वजह से ईरान काे भारी आर्थिक नुकसान हाे रहा है. जब उनसे पूछा गया कि क्या किसी समझाैते के तहत ईरान अपने उच्च संवर्धितयूरेनियम काे रख सकता है, ताे उन्हाेंने साफ कहा कि ऐसा नहीं हाेगा. उन्हाेंने कहा कि अमेरिका वह यूरेनियम ले लेगा और जरूरत भी नहीं है, इसलिए इसे नष्ट कर दिया जाएगा. लेकिन ईरान काे इसे रखने की अनुमति नहीं दी जाएगी.अमेरिकी और इजराइली हमलाें के बाद ईरान ने फरवरी में हाेर्मुज स्ट्रेट में कमर्शियल ट्रैफिक लगभग राेक दिया था. इससे अंतरराष्ट्रीय शिपिंग प्रभावित हुई और ऊर्जा कीमताें में तेजी आई. इसके बाद ईरानी अधिकारियाें ने इस जलमार्ग से राजस्व जुटाने के विकल्पाें पर चर्चा शुरू की.