नीट का पेपर लीक मामले काे लेकर सपा और बापसा से जुड़े छात्राें ने बुधवार काे प्रदर्शन कर शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका. लखनऊ विश्वविद्यालय के गेट नंबर एक पर प्रदर्शन करते हुए छात्राें ने जमकर नारेबाजी की. नीट परीक्षा रद्द हाेने और पेपर लीक मामले काे लेकर जमकर हंगामा किया. प्रदर्शनकारियाें और पुलिस में बीच काफी देर तक झड़प हुई, जिसके बाद क्षेत्र में भारी तनाव व्याप्त हाे गया. पुलिस ने पुतला जलाने से राेकने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए. प्रदर्शनकारियाें काे हिरासत में लेकर पुलिस ने इकाे गार्डन भेजा. प्रदर्शन कर रहे छात्राें ने शिक्षा मंत्री इस्तीफा दाे के नारे लगाए.प्रदर्शनकारी मानव रावत ने कहा कि छात्राें के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना बंद कर देना चाहिए. ये बेहद शर्मनाक है कि कभी पेपर लीक हाे जाता है.कभी परीक्षा रद्द हाे जाती, जिसका सीधा प्रभाव छात्राें की मानसिक स्थिति पर पड़ता है. घर से पैसे लेकर तैयारी करने वाला छात्र अवसाद में चला जाता है.परीक्षा समय पर न हाेने पर बच्चाें के साथ पूरा परिवार डिस्टर्ब जाता है.