ओडिशा के गंजम जिले में शुक्रवार काे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. यहां एक बस और ऑटाे रिक्शा के बीच जाेरदार ट्नकर हाे गई. इस हादसे में छह लाेगाें की जान चली गई और चार अन्य लाेग गंभीर रूप से घायल हाे गए. पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी है. मृतकाें में दाे नाबालिग लड़कियां भी शामिल हैं. सभी मृतक और घायल एक ही गांव के बताए जा रहे हैं.जानकारी के अनुसार, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना पुरुषाेत्तमपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत लाडकापल्ली चाैराहे के पास हुई्. तेज रफ्तार बस ने तीन पहिया ऑटाे रिक्शा काे टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटाे के परखच्चे उड़ गए. हादसे के बाद तीन लाेगाें ने माैके पर ही दम ताेड़ दिया. वहीं, तीन अन्य लाेगाें की माैत अस्पताल में इलाज के दाैरान हुई.हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत माैके पर पहुंचीं और राहत बचाव कार्य शुरू किया.हादसे का शिकार हुए सभी लाेग ऑटाे रिक्शा में सवार थे. दुर्घटना में घायल चार लाेगाें का पहले काेडाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार किया गया. बाद में उनकी गंभीर हालत काे देखते हुए उन्हें बरहामपुर के एमकेसीजी मेडिकल काॅलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल वहां उनका इलाज चल रहा है.