कांग्रेस ने संगठन काे मजबूत करने के लिए संगठन सृजन अभियान चलाया है.इसके अंतर्गत अन्य राज्याें से आए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने सभी पदाधिकारियाें और कार्यकर्ताओं से चर्चा कर नए शहराध्यक्ष नियुक्त किए हैं. इस वर्ष पहली बार पूर्व और पश्चिम ऐसे दाे शहराध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं. दाेनाें शहराध्यक्ष सभी काे साथ लेकर प्रभावी कार्य करेंगे, ऐसा दावा कांग्रेस नेता और पूर्व राज्यमंत्री डाॅ.विश्वजीत कदम ने शनिवार काे किया.वहीं, पुणेकराें के विभिन्न प्रश्नाें के लिए संघर्ष करने का आश्वासन देते हुए दाेनाें शहराध्यक्षाें ने दावा किया कि पुणे के अगले महापाैर और सांसद कांग्रेस के ही हाेंगे.कांग्रेस ने हाल ही में पुणे शहर पूर्व अध्यक्ष पद पर पूर्व महापाैर प्रशांत जगताप तथा पश्चिम अध्यक्ष पद पर पूर्व महापाैर और पूर्व विधायक दीप्ति चवधरी की नियुक्ति की है.
दाेनाें नेताओं ने शनिवार काे डाॅ. कदम की उपस्थिति में पदभार ग्रहण किया. इस अवसर पर मनपा गुटनेता चंदूशेठ कदम, माेहन जाेशी, गाेपाल तिवारी, पार्टी के नगरसेवक तथा पदाधिकारी उपस्थित थे. हालांकि इस अवसर पर निवर्तमान शहराध्यक्ष अरविंद शिंदे तथा पूर्व राज्यमंत्री रमेश बागवे और उनके पुत्र पूर्व नगरसेवक अविनाश बागवे उपस्थित नहीं थे. इससे उनके नाराज हाेने तथा कांग्रेस में गुटबाजी फिर उभरने की चर्चा हाेने लगी. शिंदे परिवार की ओर से प्रतिवर्ष पंढरपुर में विठाेबा की महापूजा की जाती है. इसी कारण वे कार्यक्रम में उपस्थित नहीं रहे. इसकी पूर्व सूचना उन्हाेंने दे दी थी, ऐसा दावा कदम ने किया.डाॅ. कदम ने कहा कि संगठन सृजन इस राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत महाराष्ट्र से हुई है. इसके अनुसार केंद्रीय पर्यवेक्षकाें ने सभी से चर्चा कर रिपाेर्ट तैयार की. उसी के आधार पर दाेनाें शहराध्यक्षाें का चयन किया गया. दाेनाें शहराध्यक्ष अनुभवी हैं और दाेनाें ने महापाैर के रूप में कार्य किया है. चवधरी ने विधान परिषद में भी प्रतिनिधित्व किया है. दाेनाें शहराध्यक्ष शहर कांग्रेस काे नई ऊर्जा प्रदान करेंगे.