युति सहित भाजपा के पास 333 सदस्याें का बड़ा आंकड़ा

    24-May-2026
Total Views |
 
 
BJP
 
स्थानीय स्वराज्य संस्था मतदाता संघ की विधान परिषद चुनाव प्रक्रिया के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 25 मई से शुरू हाे रही है. पुणे जिले की स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं में भारतीय जनता पार्टी के पास 333 सदस्याें का मजबूत संख्याबल हाेने के कारण पुणे विधान परिषद की सीट भाजपा काे ही मिलनी चाहिए, ऐसी मांग पुणे मनपा के सभागृह नेता गणेश बिडकर ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण से की है.स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं में निर्वाचित सदस्याें की संख्या काे देखते हुए भाजपा के पास अपने 309 निर्वाचित सदस्य हैं.
 
इसके साथ ही दाैंड की नागरिक हित संरक्षण मंडल विकास आघाड़ी के 17 सदस्य और इंदापुर की कृष्णभीमा विकास आघाड़ी के 7 सदस्याें का भाजपा काे समर्थन हाेने की बात कही गई है. इस प्रकार भाजपा के पास कुल 333 सदस्याें का मजबूत संख्याबल हाेने का दावा किया गया है.इस संबंध में प्रतिक्रिया देते हुए सभागृह नेता गणेश बिडकर ने कहा, पुणे जिले की स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं में भाजपा कबड़े पैमाने पर जनसमर्थन मिला है. पुणे तथा पिंपरी चिंचवड़ जैसी बड़ी मनपा में पार्टी के नगरसेवकाें की संख्या काफी अधिक है.स्थानीय आघाड़ियाें ने भी भाजपा नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए समर्थन दिया है.इसलिए पुणे विधान परिषद मतदाता संघ की सीट भाजपा काे मिलनी चाहिए, ऐसी कार्यकर्ताओं की इच्छा है.