भारत की राजनीति पर व्यंग्य करने वाली काॅकराेच जनता पार्टी (सीजेपी) पर लगातार हमले हाे रहे हैं. पहले पार्टी के इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर लिए गए और उनका बैकअप अकाउंट भी प्लेटफाॅर्म से हटा दिया गया. अब उनकी आधिकारिक वेबसाइट भी शुक्रवार काे बंद कर दी गई.पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने बताया है कि सीजेपी की वेबसाइट काे बंद कर दिया गया है. दीपके ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, केंद्र सरकार ने डर कर हमारी मशहूर वेबसाइट काे बंद कर दिया है. उन्हाेंने बताया कि काॅकराेच जनता पार्टी की वेबसाइट पर 10 लाख काॅकराेच सदस्य बने थे. 6 लाख काॅकराेच ने धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग वाली याचिका पर साइन भी किए थे.
उन्हाेंने लिखा- सरकार काॅकराेच से इतनी डरी हुई क्याें है? लेकिन यह तानाशाही रवैया भारत के युवाओं की आंखें खाेल रहा है. हमारा सिर्फ इतना जुर्म है कि हम अपने लिए बेहतर भविष्य की मांग कर रहे थे, लेकिन हमें इतनी आसानी से खत्म नहीं किया जा सकता. हम अभी एक नया घर बना रहे हैं. काॅकराेच कभी नहीं मरते. इससे पहले अभिजीत दीपके ने बताया था कि सीजेपी का इंस्टाग्राम पेज हैक हाे गया है, एक्स अकाउंट पर भी राेक लगा दी गई है. इससे पहले 21 मई काे उनका ए्नस हैंडल भारत में राेक दिया गया था. इस पर संस्थापक अभिजीत दीपके का बयान सामने आया है.