मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घाेषणा की है कि राज्य देश का सबसे बड़ा मडेटा सेंटर हबफ बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है. स्विट्जरलैंड के दावाेस में हुई वर्ल्ड इकाेनाॅमिक फाेरम की बैठक में हुए समझाैताें की समीक्षा करते हुए उन्हाेंने प्रशासन काे सभी परियाेजनाओं काे निश्चित समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया है. इस मेगा प्लान काे समय पर पूरा करने के लिए सरकार ने 10 वरिष्ठ अधिकारियाें काे जिम्मेदारी साैंपी है, जिसमें हर एक अधिकारी 10 अलग-अलग परियाेजनाओं की निगरानी (माॅनिटरिंग) करेगा.आधिकारिक आंकड़ाें के अनुसार, महाराष्ट्र के डेटा सेंटर सेक्टर में कुल 16.69 लाख कराेड़ रुपये का निवेश आने वाला है. इसमें से 28 परियाेजनाओं पर काम शुरू हाे चुका है, जिससे लगभग 99,325 लाेगाें काे राेजगार मिलने की उम्मीद है. मुख्यमंत्री ने बताया कि डेटा सेंटर्स के लिए राज्य में पर्याप्त मात्रा में बिजली और पानी उपलब्ध है.